एक्सप्लोरर

यूपी: ब्रज में वसंत पंचमी से शुरु हो जाएगा 50 दिन तक चलने वाला रंगोत्सव, जानें इस बार क्या है खास

बता दें कि प्राचीन परम्पराओं के अनुसार, मंदिरों में होली की तैयारियों के साथ ही आम समाज में भी होली का आगाज़ हो जाता है. फाल्गुन शुक्ल पूर्णमासी की रात होली जलाए जाने वाले चौराहों पर डांढ़ा गाड़ दिया जाता है जो इस बात का प्रतीक होता है कि ब्रज में अब होली के पारम्परिक आयोजन शुरु हो गए हैं.

मथुरा: भारत और विभिन्न देशों में मनाया जाने वाला रंगों-उमंगों का त्यौहार रंगोत्सव ब्रज में वसंत पंचमी के दिन से शुरु हो जाएगा और अगले पचास दिन तक विभिन्न रूपों में इसकी धूम रहेगी.

ब्रज में वसंत पंचमी के दिन मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पण कर, रसिया, धमार आदि होली गीत गाने शुरू हो जाते हैं और मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों पर भी गुलाल के छींटे डाले जाते हैं.

प्राचीन परम्पराओं के अनुसार, मंदिरों में होली की तैयारियों के साथ ही आम समाज में भी होली का आगाज़ हो जाता है. फाल्गुन शुक्ल पूर्णमासी की रात होली जलाए जाने वाले चौराहों पर डांढ़ा गाड़ दिया जाता है जो इस बात का प्रतीक होता है कि ब्रज में अब होली के पारम्परिक आयोजन शुरु हो गए हैं. डांढ़ा लकड़ी का एक टुकड़ा होता है जिसके आसपास होलिका सजाई जाती है.

इसी दिन, राधारानी के गांव बरसाना में पहली चौपई यानि चौपहिया बैलगाड़ियों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी.चौपई के साथ बरसानावासी होली के गीत गाते-नाचते पूरे कस्बे का भ्रमण करेंगे. महाशिवरात्रि पर्व पर दूसरी और फाल्गुन शुक्ल नवमी के दिन तीसरी चौपई निकाली जाएगी.

फाल्गुन शुक्ल नवमी के दिन बरसाना में लठामार होली खेली जाती है जो ब्रज की 50 दिन चलने वाली होली का मुख्य आकर्षण होती है. उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष भी बरसाना में इस आयोजन को बहुत ही भव्य एवं आकर्षक बनाना चाहती है. इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की अगुआई में तैयारियां जोरों पर हैं.

सूत्रों ने बताया कि सरकार इस आयोजन को पर्यटन विकास के एक वृहद मौके का रूप देना चाहती है.

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार, रंगभरनी एकादशी के अवसर पर जन्मस्थान के लीलामंच प्रांगण में भी परम्परानुसार मनाए जाने वाले होलिकोत्सव की तैयारियां चरम पर हैं.

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल एकादशी को रंगपंचमी भी कहा जाता है. ‘‘इस दिन वृन्दावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में गुलाल के स्थान पर ठाकुरजी को टेसू के फूलों से बने रंग के छींटे देकर ब्रज में गीले रंगों की होली की शुरु की जाती है. यही रंग प्रसाद रूप में भक्तजनों पर भी छिड़का जाता है. इसी दिन वृन्दावन में ठा. राधारमण लाल जी का डोला (नगर भ्रमण) निकाला जाता है.’’

इसके बाद 20 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन रात्रि के अंतिम प्रहर में मथुरा से 50 किमी दूर फालैन गांव में पण्डा समाज का प्रतिनिधि ‘भक्त प्रहलाद’ के रूप में करीब 20-25 फीट ऊंची होली की लपटों के बीच से निकल कर दिखाएगा.

गतवर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना की होली में शरीक होकर राज्य के पर्यटन विकास का संकल्प उजागर किया था. इसी उद्देश्य से इस बार यह जिम्मेदारी ब्रज तीर्थ विकास परिषद को सौंपी गई है जो बड़े आयोजनों के साथ-साथ अभी तक स्थानीय स्तर पर भी होली के प्रचार प्रसार का प्रयास करेगी.

परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र एवं सीईओ नागेंद्र प्रताप ने बताया, ‘‘इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन सभी आयोजनों की सूची बना ली गई है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं. इन स्थानों तक पहुंचने एवं वहां पर पर्यटक हितैषी आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयास जारी हैं.’’

उन्होंने बताया, ‘‘इन सभी जगहों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की योजना बनाई गई है. होली पर तमाम स्थानों पर पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था के साथ आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है. होली के आयोजनों की वीडियोग्राफी के साथ उसका लाइव प्रसारण कराने की भी योजना है.’’

Print Printपीटीआई-भाषा संवाददाता 9:55 HRS IST

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget