एक्सप्लोरर

कुंभ 2019 के लिए रेलवे 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चलाएगा : रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा

इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ करने आए रेल राज्यमंत्री ने कहा कि रेलवे ने कुंभ के लिए 1,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है.

इलाहाबाद: कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार पूरे एक्शन में नजर आ रही है. हर बार की तरह इस बार भी कुंभ मेला खास होगा. वहीं तैयारियों के बीच रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रयाग में अगले साल लगने जा रहे कुंभ मेले के लिए भारतीय रेल ऐसा इंतजाम करने जा रही है, जैसा पहले कभी नहीं हुआ. रेलवे ने इस कुंभ के लिए 1,000 से अधिक विशेष ट्रेने चलाने का निर्णय किया है. बता दें कि विश्व प्रसिद्ध इलाहाबाद का कुंभ मेला 4 फरवरी 2019 से 4 मार्च तक 2019 तक चलेगा.

इलाहाबाद रेलवे जंक्शन पर हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ करने आए रेल राज्यमंत्री ने कहा, “जो व्यक्ति बाहर से आ रहा है, वह पूरे देश का अतिथि है. अतिथि देवो भवः की मानसिकता के साथ भारतीय रेल और उत्तर प्रदेश सरकार अतिथियों के लिए बेहतरीन इंतजाम कर रही है. मेले के लिए 2,000 करोड़ रुपए की परियोजनाएं रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं.”

मनोज सिन्हा ने कहा, “कुंभ के दौरान वाराणसी में प्रवासी भारतीयों का समागम हो रहा है. दुनिया के दूसरे देशों के लोग वाराणसी आ रहे हैं और वे कुंभ के दौरान यहां भी आएंगे. भारतीय रेल ने तय किया है कि उन तमाम लोगों को इलाहाबाद लाने और यहां से वाराणसी पहुंचाने का काम वह अच्छे ढंग से करेगी. सिन्हा ने कहा कि इलाहाबाद और लखनऊ के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम चल रहा है और मैं कह सकता हूं कि कुंभ 2019 से पहले इस मार्ग पर तेज गति की इंटरसिटी ट्रेन चलने लगेगी."

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा - मोदी सरकार में बढ़ा निवेश हमसफर ट्रेन के बारे में रेल राज्यमंत्री ने कहा कि भले ही इसका किराया कम है, लेकिन यह राजधानी से थोड़ी ही कम गति से चलने वाली ट्रेन है. इलाहाबाद से दिल्ली जाते समय इसकी औसत गति 78 किलोमीटर प्रति घंटे, जबकि दिल्ली से इलाहाबाद आते समय औसत गति 88 किलोमीटर प्रति घंटे की है. उन्होंने कहा, “2014 के पहले रेल की विभिन्न परियोजनाओं में मोटे तौर पर 46,000-47,000 करोड़ रुपए प्रति वर्ष निवेश किया जाता था जो बढ़कर मोदी सरकार में इस वर्ष 1.48 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है. इससे लंबे समय से दोहरीकरण और विद्युतीकरण के लंबित कार्यों में तेजी आई है.”

10 मई से चलने लगेगी हमसफर एक्सप्रेस हमसफर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 10 मई से होगा. गाड़ी संख्या 22438 हमसफर एक्सप्रेस 10 मई से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 10:20 बजे छूटेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी.

इसी तरह, गाड़ी संख्या 22437 हमसफर एक्सप्रेस 12 मई से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को रात 10:20 बजे इलाहाबाद से छूटेगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव केवल एक स्टेशन- कानपुर स्टेशन पर रात 12:40 बजे होगा.

हमसफर एक्सप्रेस में लगे हैं एलएचबी कोच हमसफर एक्सप्रेस में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 डिब्बे लगाए गए हैं. इस गाड़ी के सभी कोच एलएचबी हैं और कोचों के दोनों तरफ जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली लगाई गई है जिससे अगले स्टेशन की दूरी और पहुंचने का समय एवं गाड़ी की सटीक लोकेशन पता चल सकेगी.

सीसीटीवी कैमरे, स्मोक अलार्म और चाइल्ड प्रोटेक्शन सीट से लैस है हमसफर एक्सप्रेस सुरक्षा के लिहाज से सभी डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और स्मोक अलार्म एवं अग्नि शमन यंत्र भी लगाए गए हैं. इसके अलावा छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं की सुविधा के लिए शौचालय में चाइल्ड प्रोटेक्शन सीट की भी व्यवस्था की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन
Gen-Z ने काटा बवाल तो CM उमर अब्दुल्ला बोले- ये 'जानता है मेरा बाप कौन है' का नया वर्जन

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Embed widget