एक्सप्लोरर

कानपुर: पत्नी की हत्या से रोक रहे ग्रामीण को कार से कुचल कर मार डाला

यूपी के कानपुर से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स जो अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश कर रहा था उसे जब एक ग्रामीण ने रोकने का प्रयास किया तो उस शख्स ने ग्रामीण को मार डाला.

कानपुर: कार सवार संपति एक सुनसान जंगल में पहुंचे. प्लान के तहत पति, पत्नी की हत्या करना चाहता था. सुनसान जगह देखकर पति अपनी पत्नी का रस्सी से गला घोट कर हत्या करने का प्रयास करने लगा. उसी दौरान पास के ही गांव का एक ग्रामीण वहां पहुंच गया और महिला को बचाने का प्रयास करने लगा. इससे नाराज महिला के पति ने कार से कुचल कर ग्रामीण की हत्या कर दी और फरार हो गया. वहीँ महिला को गंभीर हालत में पुलिस ने उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है.

चौबेपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रहने वाले देवी शरण पाल (55) किसानी का काम करते हैं. ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह वो गांव के बाहर खेतों की तरफ गए थे. इसी दौरान उन्हें जंगल की तरफ से किसी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई पड़ी. जब वो आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा एक शख्स महिला की गला घोट कर हत्या का प्रयास कर रहा था. जब देवी शरण ने महिला को बचाने का प्रयास किया तो उस शख्स ने महिला को छोड़ कर बुजुर्ग ग्रामीण के साथ हाथापाई शुरू कर दी. जब ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू किया तो उस शख्स ने स्कार्पियो से ग्रामीण को कुचल दिया. जिसकी वजह से देवी शरण की मौत हो गई.

जब खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तो इसकी सूचना मृतक के परिवार और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीँ महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार दंपति मूलरूप से कन्नौज के रहने वाले हैं. महिला का पति लखनऊ में नौकरी करता है. दंपति के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस अब महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है.

चौबेपुर थानाध्यक्ष सुखराम सिंह रावत के मुताबिक प्रतापपुर गांव के पास से एक महिला गंभीर हालत में मिली है. वहीँ पर एक ग्रामीण देवी शरण को चार पहिया वाहन से कुचला गया है. इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स फरार हो गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के विषय में महिला सही बात बता सकती है कि कैसा क्या हुआ किन परिस्थितियों में घटना को अंजाम दिया गया है. जल्द ही इस घटना से पर्दा उठाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget