एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः कोरोना से जंग के लिए भेजे जाएंगे अर्धसैनिक बल, राज्य ने की थी गुजारिश

महाराष्ट्र में अभी तक 1007 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 8 की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा ठीक भी हो चुके हैं. प्रदेश में अभी तक कुल 24 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आए हैं.

कोरोनावायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में इस महामारी के खिलाफ जंग में डॉक्टरों के साथ ही पुलिसकर्मी भी पूरे जोर से डटे हुए हैं. इसके कारण भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में ईद के त्यौहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों को राहत देने और काम के दबाव को कम करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य में अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनी भेजने का फैसला किया गया है. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से इसके लिए आग्रह किया था.

महाराष्ट्र में अब तक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि कुछ पुलिसकर्मी इस जंग में अपनी जान गंवा चुके हैं. ऐसे में कोरोना के बढ़ते असर के साथ ही आने वाले दिनों में ईद जैसे बड़े त्यौहार को देखते हुए पुलिसकर्मियों पर काम का दबाव कम करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से अर्धसैनिक बलों की मदद मुहैया कराने की मांग की.

प्रदेश के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा, ''कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में पुलिस विभाग दिनरात काम कर रहा है. ऐसे ही आगे रमजान और ईद का भी त्यौहार है. इसके लिए भी व्यवस्था बनाकर रखनी है. इसके लिए पुलिस विभाग को थोड़ा आराम मिलना चाहिए. इसलिए केंद्रीय सशस्त्र बल की 20 कंपनी यानी दो हजार जवानों की मांग राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से की है.''

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की इस मांग को स्वीकार करते हुए महाराष्ट्र में अर्धसैनिक बलों की कंपनी भेजने को मंजूरी दे दी है.

2 लाख पुलिसकर्मी, 1,007 संक्रमित

महाराष्ट्र पुलिस में करीब 2 लाख पुलिस अधिकारी और पुलिस कांस्टेबल हैं. इनमें 1 लाख 84 हजार पुलिस कांस्टेबल हैं. महाराष्ट्र पुलिस में 11 मई तक 1,007 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें 106 पुलिस अधिकारी और 901 अन्य पुलिसकर्मी हैं. इनमें से 113 पुलिस कर्मी ठीक होकर अपने घर लौट चुके है वहीं कुल 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है. इसमें 5 मुंबई में, 1 पुणे, 1  नासिक और 1 सोलापुर में मौत हुई है.

महाराष्ट्र में कुल कोरोना संक्रमण के 24,427 मामले आए जो कि देश के कुल मरीजों का करीब 33 फीसदी है. मौत के मामले में भी महाराष्ट्र सबसे आगे है. महाराष्ट्र में 921 लोगों की मौत हुई जो देश में कुल मौत का 38 फीसदी है. अकेले मुंबई में 14781 लोग कोरोना से संक्रमित हुए जिसमें 556 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें

महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों का आंकड़ा 1000 के पार पहुंचा | ABP News Hindi

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget