एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सांसद बनने के बाद अब विधायक पद से इस्तीफा देंगे बीजेपी MLA गुमान सिंह डामोर

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि डामोर विधायक पद से इस्तीफा देगें और वह लोकसभा सांसद बने रहेगें. डामोर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को पराजित कर सांसद चुने गये हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश के रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए गुमान सिंह डामोर, विधायक पद से अपना इस्तीफा देगें. दरअसल, बीजेपी ने झाबुआ के विधायक डामोर को रतलाम-झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया था और डामोर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को पराजित कर सांसद चुने गये हैं. लोकसभा चुनाव से पहले डामोर नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में झाबुआ विधानसभा सीट से कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को पराजित कर विधायक बने थे.

मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि डामोर विधायक पद से इस्तीफा देगें और वह लोकसभा सांसद बने रहेगें. उन्होंने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कहा, ''बीजेपी की प्रदेश इकाई ने फैसला किया है कि डामोर सांसद बने रहेगें और विधायक के पद इस्तीफा देगें.''

एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा, ''कमलनाथ सरकार को गिराने की हमारी कोई मंशा नहीं है. यह अपने अंतरर्विरोध से स्वयं ही गिर जायेगी.'' राज्य के पीएचई विभाग के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए डामोर के विधायक से त्यागपत्र के बाद विधानसभा में बीजेपी विधायकों की संख्या 109 से घटकर 108 रह जायेगी. नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मध्य प्रदेश में 114 सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़े दल के रुप में सामने आई थी लेकिन साधारण बहुमत 116 से वह दो सीटें दूर थी. इसके बाद कांग्रेस ने बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों के समर्थन से प्रदेश में सरकार बनाई. मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं.

15 जून को होगी नीति आयोग के संचालन परिषद की बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget