एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले से ही लड़ेगे उपचुनाव

छिंदवाड़ा जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं. इनमें से चार सीटें अमरवाड़ा (एसटी), परासिया (एससी), जुन्नारदेव (एससी) और पान्दुर्ना (एसटी) आरक्षित वर्गों के लिये हैं.

भोपाल: मध्यप्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि विधानसभा का सदस्य बनने के लिये वह अपने घरेलू इलाके छिंदवाड़ा जिले से ही विधानसभा का उपचुनाव लड़ेगें. हालांकि, छिंदवाड़ा जिले में वह कौन सी सीट होगी इसके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है. नियमों के मुताबिक, उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के अंदर मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक बनना जरुरी है.

छिंदवाड़ा जिले में विधानसभा की सात सीटें हैं. इनमें से चार सीटें अमरवाड़ा (एसटी), परासिया (एससी), जुन्नारदेव (एससी) और पान्दुर्ना (एसटी) आरक्षित वर्गों के लिये हैं. आपको बता दें कि कमलनाथ सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते है इसलिये वह जिले में तीन बची हुई छिंदवाड़ा, सौंसर और चोराई से ही उपचुनाव में प्रत्याशी बन सकते हैं. इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा जिले की सभी सात सीटों पर विजय हासिल की है.

कमलनाथ ने शनिवार को कहा, "चुनाव प्रचार के दौरान में छिंदवाड़ा क्षेत्र में केवल डेढ़ दिन ही प्रचार करने जा सका. हम सब सीटें जीते हैं. छिंदवाड़ा जिले में सात सीटें हैं उनमें से केवल तीन अनारक्षित हैं. मैंने उनसे (पार्टी कार्यकर्ताओं) कहा था कि जहां सबसे ज्यादा वोटों से जीतेंगे वहां से मैं लडूंगा." संयोग से छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस सौंसर विधानसभा सीट से सबसे अधिक 20,742 मतों के अंतर से जीती है और सौंसर विधानसभा क्षेत्र में ही कमलनाथ का निवास है और वह इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता भी हैं.

छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद कमलनाथ (72) बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गये. इसके बाद कमलनाथ और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात कर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इस पर राज्यपाल ने नाथ को प्रदेश में सरकार बनाने के लिये आमंत्रित भी किया. कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ सोमवार 17 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे लेंगे.

ह भी पढ़ें-

राफेल विवाद: SC के आदेश में सुधार के लिए सरकार ने दी याचिका, कहा - पीएसी ने रिपोर्ट देख ली, इस वाक्य को सुधारा जाए

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर मामला: मिशेल की वकील ने जताया डर, कहा- मुझे किया जा सकता है गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: राहुल गांधी के घर बैठक खत्म, कल 12 बजे विधायक दल की बैठक में होगा CM का एलान

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget