एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: टिकट बंटवारे में बीजेपी ने कई बड़े चेहरों पर जताया भरोसा, इनके हाथ लगी निराशा

बीजेपी की पहली लिस्ट के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे. पहली लिस्ट में 27 विधायकों के टिकट कट गए हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 177 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. बड़ी खबर ये है कि 27 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. इसमें शिवराज सरकार के 3 मंत्री भी शामिल हैं. यहां जानिए, किन बड़े चेहरों पर फिर से भरोसा किया गया है और किसे निराश होना पड़ा है.

मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों में से 177 सीटों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं. बीजेपी की पहली लिस्ट के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान बुधनी सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे. पहली लिस्ट में 27 विधायकों के टिकट कट गए हैं.

शिवराज के जिन मंत्रियों का टिकट कटा जिनके टिकट काटे गए हैं उनमें शिवराज सरकार में मंत्री माया सिंह का नाम शामिल है. ग्वालियर से उनकी जगह सतीश सिकरवार चुनाव लड़ेंगे. एक और मंत्री गौरी शंकर शेजवार को भी टिकट नहीं मिला है लेकिन उनकी सीट सांची से उनके ही बेटे मुदित शेजवार को टिकट मिला है. मंत्री हर्ष सिंह का भी टिकट कट गया है.

शिवराज के जिन मंत्रियों को मिला टिकट शिवराज सरकार के वो बड़े चेहरे जिन्हें फिर से चुनावी मैदान में उतारा गया है उनमें भुपेन्द्र सिंह- खुरई सीट, उमाशंकर गुप्ता- भोपाल, विजय शाह- हरसूद, यशोधरा राजे सिंधिया- शिवपुरी, गोपाल भार्गव- रहली और जयंत मलैया- दमोह से चुनाव लड़ेंगे.

सांसद भी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव बीजेपी के दो ऐसे सांसद भी हैं जो इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल, आगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. वहीं सांसद नागेन्द्र सिंह, नागौड़ विधानसभा से बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.

MP चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मौजूदा 27 विधायकों का टिकट कटा

जानकारों के मुताबिक बीजेपी ने उन्हीं नामों पर भरोसा जताया है जो सीएम शिवराज की पसंद हैं. लिस्ट जारी करने में पार्टी के सर्वे को आधार नहीं माना गया है. बीजेपी की पहली लिस्ट से जाहिर हो रहा है कि पार्टी को एंटी इंकम्बेंसी की चिंता नहीं है. बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. 11 दिसंबर को इसके नतीजे आएंगे.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget