एक्सप्लोरर

लखनऊ: यूपी पुलिस की सेवा 'यूपी-100' ने सुधारा अपना रेस्पांस टाइम, मुश्किल में फंसे लोगों को और जल्दी मिलेगी मदद

पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2018 के लिये ‘यूपी-100’ की सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इस सेवा के रेस्पांस टाइम को 24 मिनट से घटाकर 14 मिनट 49 सेकेंड कर लिया गया है. यह मुश्किल में फंसे नागरिकों के लिये सच्ची और समयबद्ध मदद देने वाली सेवा बनकर उभरी है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातलीन सेवा ‘यूपी-100‘ ने घटनास्थल पर पहुंचने के समय (रेस्पांस टाइम) में सुधार लाते हुए इसे 24 मिनट से घटाकर करीब 15 मिनट कर लिया है. पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को यह दावा किया.

सिंह ने वर्ष 2018 के लिये ‘यूपी-100’ की सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि इस सेवा के रेस्पांस टाइम को 24 मिनट से घटाकर 14 मिनट 49 सेकेंड कर लिया गया है. यह मुश्किल में फंसे नागरिकों के लिये सच्ची और समयबद्ध मदद देने वाली सेवा बनकर उभरी है.

उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य रेस्पांस टाइम को और सुधारकर इसे 10 मिनट करना है. साथ ही इसी माह शुरू होने वाले अर्द्धकुम्भ और उसके बाद आम चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना भी प्रमुख लक्ष्य होंगे.

राज्य पुलिस प्रमुख ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आकांक्षाओं के मुताबिक हमने आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिये सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर ध्यान दिया है.

वर्ष 2018 में यूपी-100 ने करीब 52 लाख मामलों में कार्रवाई की. वहीं, वर्ष 2017 में यह आंकड़ा करीब 47 लाख था.

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों को प्रशिक्षण देने पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है. करीब दो महीने के विचार-विमर्श के बाद एक पाठ्यक्रम तैयार कर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. यह भारत में पुलिस के लिये बना सबसे विस्तृत प्रशिक्षण है. इससे पुलिस का जनता के प्रति व्यवहार सुधरा है और शिकायतों में कमी आयी है.

सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपनी 50 बसों में पैनिक बटन लगाने वाला है, जिन्हें यूपी-100 से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भी ‘हाईवे रेस्पांस सिस्टम’ की शुरुआत करने में जुटा है और इसे भी यूपी-100 से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने भी यूपी-100 से जुड़कर चुनाव से जुड़ी घटनाओं की वास्तविक समय पर सूचना प्राप्त करने की इच्छा जतायी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: रांची में छात्रों पर फिर लाठीचार्ज, विधानसभा के गेट से हटा रही पुलिस
Live: रांची में छात्रों पर फिर लाठीचार्ज, विधानसभा के गेट से हटा रही पुलिस
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget