एक्सप्लोरर

लखनऊ पुलिस ने सुलझाई बुजुर्ग के मौत की गुत्थी, पंखे के तार से गला घोंटकर हुई थी हत्या

लखनऊ पुलिस ने थाना कैसरबाग क्षेत्र में बीते शनिवार हुई संजय सनवाल की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या से पर्दा उठा दिया है. आरोपी हत्या कर मौके से भाग निकला था.

लखनऊ : लखनऊ पुलिस ने थाना कैसरबाग क्षेत्र में बीते शनिवार हुई संजय सनवाल की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी हत्या कर मौके से भाग निकला था. हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर हत्यारोपी की तलाश में जुट गई थी. पुलिस ने घटना में आरोपी द्वारा पहने हुए कपड़े भी बरामद किए हैं.

आरोपी एक बुजुर्ग की हत्या कर फरार हो गया था. पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हत्या करने वाला हरदोई भागने की फिराक में शहर के बर्लिंगतन चौराहे पर किसी का इंतजार कर रहा है और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो पहले तो वो पुलिस को इधर उधर भटकाता रहा लेकिन पुलिस ने जब शक्ति से पूछा तो आरोपी ने सब सच-सच बता दिया.

मृतक संजय सनवाल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे पर लखनऊ से पुराना नाता होने की वजह से वह यहीं के होकर रह गए. संजय सनवाल की ह्त्या की कहानी अगले दिन सुबह उजागर हुई थी जब पड़ोस में रहने वाले प्रसून उनके घर पहुंचे. उन्होंने बताया कि किसी ने बड़ी ही बेदर्दी से पीट-पीटकर और गले में पंखे का तार कस कर उनकी हत्या कर दी थी. इस हत्या को अंजाम देने से पहले संजय सनवाल और हत्यारे के बीच में काफी संघर्ष भी हुआ था जिस के निशान घटनास्थल पर साफ देखे जा सकते थे.

65 वर्षीय संजय सनवाल बेहद ही कमजोर शरीर के थे जो प्रसून मिश्रा के साथ एक पार्टनर के तौर पर एलआईसी में काम करते थे. सुबह तकरीबन 5:30 बजे संजय सनवाल को अपने घर के बाहर चबूतरे में बैठे देखा गया था. जिसके बाद करीब 7:00 बजे प्रसून मिश्रा उनकी खैरियत जानने के लिए उनके घर पहुंचे तो देखा संजय खून से लथपथ बेड के नीचे पड़े हुए थे और उनके गले पर तार कसा हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget