एक्सप्लोरर

तन्वी-अनस मामला: 20 जून को आवेदन, 26 को बदले नियम, ऐसे मिले पासपोर्ट

अनस और तन्वी को पासपोर्ट जारी हो गए हैं. दरअसल 25-26 जून को पासपोर्ट के लिए नए नियम बनाए गए जिनके आधार पर तन्वी और अनस को पासपोर्ट दे दिया गया.

लखनऊ: अनस और तन्वी को पासपोर्ट जारी हो गए हैं. दरअसल 25-26 जून को पासपोर्ट के लिए नए नियम बनाए गए जिनके आधार पर तन्वी और अनस को पासपोर्ट दे दिया गया. इन नए नियमों के मुताबिक आवेदक देश में कहीं से भी आवेदन कर सकता है.

20 जून को तन्वी ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और 26 जून को नए नियम लागू हुए हैं. गोंडा की रहने वाली तन्वी ने लखनऊ से पासपोर्ट अप्लाई किया. वह नोएडा में नौकरी कर रही हैं. उनके निकाहनामे में सादिया नाम लिखा है लेकिन वह इस बात को बताना नहीं चाहती थीं.

इस मामले में पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष वर्मा ने तन्वी और अनस की काफी मदद की. उन्होंने पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा का तबादला कर दिया. वर्मा ने 26 तारीख के नियमों के आधार पर तन्वी को पासपोर्ट दे दिया जबकि उनका केस तो 20 जून का है.

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी (आरपीओ) पीयूष वर्मा ने बताया कि तन्वी सेठ और अनस सिद्दीकी के पासपोर्ट जारी कर दिए गए हैं. जांच में पाया गया है कि पासपोर्ट के लिए कार्यालय में अपना आवेदन देने गए दंपत्ति से धर्म के बारे में अप्रासंगिक सवाल पूछने वाले लखनऊ के पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने दायरे से बाहर जाकर पूछताछ की.

उन्होंने बताया कि पासपोर्ट जारी करने के लिए जरूरी सत्यापन प्रक्रिया के समय उनके आवास और अन्य ब्यौरा जुटाने में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी गलती की. आरपीओ पीयूष वर्मा ने बताया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देश के तहत दंपत्ति के सत्यापन के बाद पुलिस से कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं मिली.

विदेश मंत्रालय के जून 2018 के नियमों के अनुसार पुलिस रिपोर्ट में छह अहम बिंदुओं में है कि अगर आवेदक पर कोई आपराधिक केस नहीं है और उसकी नागरिकता पर कोई विवाद नहीं है तो पासपोर्ट नहीं रोका जा सकता. इसी आधार पर तन्वी और अनस को पासपोर्ट जारी किया गया है.

गौरतलब है कि नोएडा की रहने वाली तन्‍वी सेठ अपना पासपोर्ट बनवाने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र पहुंची थीं. इस दौरान तन्‍वी ने पासपोर्ट अधीक्षक विकास मिश्र पर धर्म के नाम पर उन्‍हें अपमानित करने का आरोप लगाया था. दंपत्ति ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर पर टैग किया था.

21 जून को आरपीओ ने मिश्र का तबादला गोरखपुर कर दिया और दंपत्ति के पासपोर्ट जारी कर दिए. अधिकारी के तबादले के बाद मंत्री को ट्रोल किया गया. स्थानीय पुलिस ने 26 जून को आरपीओ कार्यालय को अपनी रिपोर्ट भेजकर कहा था कि तन्वी सेठ पिछले एक साल से नोएडा में रहती हैं जबकि उन्होंने आवेदन में लखनऊ का जिक्र किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget