एक्सप्लोरर

CAA Protest: लखनऊ में आगजनी और पथराव की घटनाएं, मीडिया की गाड़ियों को भी जलाया गया

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जमकर हंगामा और बवाल हुआ. कई जगहों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया. प्रदर्शनकारियों को रोकने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया. इन घटनाओं के बाद वरिष्ठ अधिकारी इलाकों में गश्त कर रहे हैं.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज जमकर हंगामा और बवाल हुआ. लखनऊ में कई स्थानों पर आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आईं, उपद्रवियों ने सरकारी संपति को भी नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शासन के वरिष्ठ अधिकारी इन इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं. प्रदर्शन के चलते केडी सिंह मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा.

खबरों के मुताबिक लखनऊ में हुई हिंसा में मीडिया की गाड़ियों को भी जलाया गया है और एबीपी न्यूज के पत्रकार पर भी पथराव किया गया है. रोजवेज की बसों को भी जलाया गया है. हसनगंज इलाके में पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया.

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 19 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शनों को देखते हुए पुलिस ने पहले ही धारा 144 लागू कर दी थी. डीजीपी ओपी सिंह ने शांति बनाए रखने और प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह भी दी थी. पुलिस को खुफिया एजेंसी से प्रदर्शन के दौरान माहौल खराब करने के इनपुट भी मिले थे, जिसके बाद अधिकारियों को नजर रखने और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे. बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने शहर के कुछ इलाकों में जमकर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने मदेहगंज पुलिस चौकी के पास आगजनी और तोड़फोड़ की. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

लखनऊ के डालीगंज,परिवर्तन चौक और खदरारोड पर भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया और तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी, वहीं आंसू गैस के गोली दागने पड़े. प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में भी आग लगा दी. परिर्वतन चौक पर  भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर पथराव किया.

पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पथराव और आगजनी की घटना में शामिल उपद्रवियों के बारे में सूचनाएं एकत्र की जा रही है. प्रभावित इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. गलियों में पुलिस के जवान गश्त कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है. पुलिस का ये भी कहना है कि आगजनी और पथराव के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget