एक्सप्लोरर

दंपति की लूटपाट के बाद हत्या, हाइवे पर गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना खरखोदा क्षेत्र के भदौली खासपुर संपर्क मार्ग पर एक महिला और उसके पति की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना खरखोदा क्षेत्र के भदौली खासपुर संपर्क मार्ग पर एक महिला और उसके पति की लूटपाट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के समय उनके साथ एक महिला भी थी, लेकिन हमलावरों ने उसे कुछ नहीं कहा. केवल दंपत्ति को ही गोली मारी दोनों की मौके पर मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और तोड़फोड़ भी की. ग्रामीणों ने दोनों शव काफी देर तक हाईवे पर रख कर हंगामा किया. एसपी देहात ने ग्रामीणों को समझाया जिसके बाद जाम खुल सका.

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार खड़खड़ी निवासी 50 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी कैलाशी (45) के साथ हापुड़, अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था. दोनों के साथ उनके ही परिवार की एक विमला नाम की महिला भी थी. तीनों जब भदौली घर खास रोड पर पहुंचे थे तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक कर वीर सिंह और कैलाशी से लूटपाट की. इस दौरान वीरसिंह को सीने पर और कैलाशी को पेट में गोली मार दी. बदमाश कैलाशी के कुंडल व नकदी लूट कर फरार हो गए.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद खरखोदा इंस्पेक्टर रितेश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. इस दौरान जैसे ही गांव में यह सूचना पहुंची तो खड़खड़ी के सैकड़ों ग्रामीण मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पहुंच गए और खरखोदा के थाने के सामने जाम लगा दिया. ग्रामीणों की मांग थी कि हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए. ग्रामीणों ने दोनों शवों को एक कार के अंदर रखकर हाईवे को जाम कर दिया कुछ देर तक कावड़ यात्री भी प्रभावित रहे. मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने स्थिति संभाली. ग्रामीणों ने आने जाने वाली बाइक और कारों में तोड़फोड़ भी की.

एसपी देहात राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सरगम और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं मौके पर विधायक सत्यवीर त्यागी भी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया. जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला. पुलिस उस घटना को लूट के बाद हत्या मानकर नहीं चल रही है पुलिस को अंदेशा है कि यह रंजिशन मर्डर हुआ है क्योंकि यदि लूटपाट के बाद हत्या होती तो विमला नाम की महिला के साथ भी बदमाश लूटपाट करते लेकिन उन्होंने विमला को कुछ नहीं किया. मृतक के गांव वालों के अनुसार वीर गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
AIP 5 अगस्त को मनाएगी 'काला दिवस', नई दिल्ली और श्रीनगर मे होंगे कार्यक्रम
जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Embed widget