एक्सप्लोरर

बिहार: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे के खिलाफ FIR, अधिकारियों को धमकाने का है आरोप

अधिकारियों से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता अश्विनी चौबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अश्विनी चौबे बिहार के बक्सर से बीजेपी उम्मीदवार हैं.

पटना: सरकारी अधिकारियों को धमकाना केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे को महंगा पड़ गया है. पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में अश्विनी चौबे समेत 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अश्विनी कुमार चौबे बिहार के बक्सर से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

दरअसल, 30 मार्च को चुनावी कार्यक्रम में जाते वक्त जब बक्सर में एसडीएम केके उपाध्याय ने आचार संहिता का उल्लंघन करने से अश्विनी चौबे को रोका तो वह बौखला गए. उन्होंने अधिकारी से कहा कि किसका आदेश है, जिसपर अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग का आदेश है. जिसके बाद अश्विनी चौबे कहने लगे ये गाड़ी मेरी है...हिम्मत है तो जेल भेजो, चलो जेल भेजो.. तमाशा करते हैं आपलोग. पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया.

अधिकारियों का कहना था कि अश्विनी चौबे के काफिले में कई गाड़ियां थी, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है. चौबे चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे. बक्सर से आरजेडी ने जगदानंद सिंह को उम्मीदवार बनाया है. बक्सर में सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे.

बिहार में कब-कब डाले जाएंगे वोट?

पहला चरण, 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. दूसरा चरण, 18 अप्रैल- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया. चौथा चरण, 29 अप्रैल- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर. पांचवां चरण, 6 मई- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर. छठा चरण, 12 मई- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज. सातवां चरण, 19 मई- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
झारखंड: JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, कल CID करेगी पूछताछ
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल
लखनऊ: हर घर तिरंगा अभियान शुरू, 30 हजार युवा हुए शामिल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget