एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी की आठ सीटों पर शाम छह बजे तक हुआ 63.69 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर शाम छह बजे तक 63.69 फीसदी औसत मतदान हुआ है. कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आयी है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर गुरूवार शाम छह बजे तक 63.69 फीसदी औसत मतदान हुआ है. वर्ष 2014 में इन सीटों पर 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ था. वैसे मुख्य चुनाव अधिकारी का मानना है कि अभी दो से तीन प्रतिशत मतदान बढ सकता है क्योंकि कुछ लोकसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों के बाहर शाम छह बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइनें थीं.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने गुरूवार शाम को मतदान समाप्त होने के बाद पत्रकार वार्ता में बताया कि शामली में एक जगह मामूली सी घटना को छोड़कर सभी जगह मतदान पूरी तरह से शांत रहा और कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं आयी है. उन्होंने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी मतदान केंद्र से दोबारा मतदान कराने की बात भी सामने नहीं आयी है. आज यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था.

उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान गड़बड़ी पाये जाने पर 89 बैलट यूनिट, 89 कंट्रोल यूनिट, तथा 428 वीवीपैट बदली गयीं. उन्होंने बताया कि शाम छह बजे तक 70.68 प्रतिशत मतदान सहारनपुर में हुआ जबकि गाजियाबाद में 57.60 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 66.66 प्रतिशत, बिजनौर में 65.40 प्रतिशत, कैराना में 62.10 प्रतिशत, मेरठ में 63.00 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 60.10 प्रतिशत तथा बागपत में 63.90 प्रतिशत मतदान हुआ.

उन्होंने कहा कि पर्दानशीन महिलाओं की जांच के लिये हर बूथ पर एक महिला कर्मचारी तैनात थी जो महिला मतदाताओं की जांच उनके फोटो से कर रही थी.

उन्होंने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक और निष्पक्ष रहा. शामली जिले के रसूलपुर गुजरा के बूथ नंबर 170 और 171 पर कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा बिना मतदाता पहचान पत्र के मतदान करने की कोशिश की गयी जिसे सुरक्षा बलों ने रोका. लेकिन जब मामला बिगड़ने लगा तो सुरक्षा बलों ने हवा में गोलियां चलाई. इस कारण करीब आधा घंटे तक मतदान रूका रहा. बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के वहां पहुंचने के बाद मतदान शुरू हुआ और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ.

पत्रकार वार्ता मे मौजूद आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि शामली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है. पहले चरण के लिए कुल 6716 मतदान केंद्र बनाए गए थे.

पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह (गाजियाबाद) तथा महेश शर्मा (गौतम बुद्ध नगर) के साथ साथ रालोद प्रमुख अजित सिंह (मुजफ्फरनगर) और उनके बेटे जयंत चौधरी (बागपत) समेत कई दिग्गजों की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है.

20 से 25 अप्रैल के बीच आएगा यूपी बोर्ड का रिज़ल्ट, ग्रेस के नियम में बदलाव से ज़्यादा स्टूडेंट्स होंगे पास

अयोध्या में भव्य राम मंदिर तब बनेगा जब भगवान खुद चाहेंगे- वीके सिंह

रायबरेली: राहुल गांधी से 5 लाख का लोन ले रखा है सोनिया ने, नकद हैं केवल 60 हजार

यूपी में पहले चरण की वोटिंग: मुजफ्फरनगर में लगे देश विरोधी नारे, मेरठ में कांग्रेस पार्षद हिरासत में

वंशवाद का सूरज अस्त करने के लिए जनता स्मृति ईरानी को चुनकर नई विकास गाथा लिखेगी- योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
जोधपुर: वक्फ सूची में गीता भवन और मंदिर? शुरू हुई जांच
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?

वीडियोज

Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
Embed widget