एक्सप्लोरर

छात्र सम्मेलन में योगी ने भरी हुंकार, कहा- युवाओं को देश का भविष्‍य फिर से चुनना है

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ लोग युवाओं को उनके मार्ग से भटकाने में लगे हैं. लेकिन, आज का जागरूक युवा भटकने वाला नहीं है. युवाओं को इस बार भी देश का भविष्‍य फिर से चुनना है.

गोरखपुरः मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सामान्‍य निवार्चन की कार्रवाई चल रही है. सबकी निगाह भारत की ओर है. 18 से 45 साल के युवा किसी भी सरकार को बना और बिगाड़ सकता है. कुछ लोग युवाओं को उनके मार्ग से भटकाने में लगे हैं. लेकिन, आज का जागरूक युवा भटकने वाला नहीं है. वे जानते हैं कि भारत सबसे अधिक युवाओं वाला देश है. क्‍योंकि यहां पर 18 से 45 वर्ष के लोग सर्वाधिक हैं. उन्‍होंने कहा कि युवाओं को इस बार भी देश का भविष्‍य फिर से चुनना है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे. दौरे के पहले दिन उन्‍होंने भाजपा के केन्‍द्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके बाद वे छात्र नेताओं को संबोधित करने उनके सम्‍मलेन में पहुंचे. उन्‍होंने युवाओं से कहा कि आप एक बार फिर मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने का काम कीजिए. विश्‍वास कीजिए आर्थिक रूप से भारत विश्व में तीसरे पायदान पर खड़ा होगा. गरीबों के लिए तमाम योजनाएं लाई गई हैं. युवाओं को आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ाया जा रहा है. वो किसी कंपनी के पास नहीं जा रहा है. उसकी थोड़ी से मदद से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट से उन्हें नया मौका मिला है.

उन्होंने कहा कि पांच साल में दुनिया नए भारत को आश्चर्य से देख रही है. आजादी के बाद ये पहला ऐसा चुनाव है, जब प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई नकारात्मक फैक्टर नहीं है. पहले एंटी कैम्पेन्सिव फैक्टर रहता था. भारत का हर नागरिक नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम देखना चाहता है. आतंकवाद और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम करने का परिणाम है कि देश सुरक्षा के माहौल में चल रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश विकास और समृद्धि की ओर तेजी से बढ़ रहा है. पांच साल में डेढ़ करोड़ गरीबों को मकान, चार करोड़ लोगों को विद्युत कनेक्शन, सात करोड़ महिलाओं को रसोई गैस का कनेक्शन, 9.5 करोड़ गरीबों को शौचालय, 12.5 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को किसान सम्मान निधि योजना में 6,000 रुपए की सालाना की गारंटी केन्‍द्र की भाजपा सरकार ने दी है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 15 करोड़ युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तहत स्वालंबन योजना की ओर अग्रसर किया गया. 37 करोड़ गरीबों के लिए जनधन खाते खोला गया. पचास करोड़ गरीबों को आयुष्‍मान योजना के तहत सलाना पांच लाख रुपए तक इलाज का निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराया गया. यह लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं, जो समाज के सभी तबकों को मिल रहा है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, कांग्रेस का घोषणापत्र नक्सलियों को प्रोत्साहित करने का घोषणापत्र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
5 हजार रुपये की रंजिश में घोंटा जिगरी दोस्त का गला, आरोपी अरेस्ट
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget