एक्सप्लोरर

बिहारः वोटर लिस्ट से गायब है लालू के बेटे तेजस्वी का फोटो, फिर भी डाल सकेंगे वोट

मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों का नाम है. लालू यादव की गैर मौजूदगी में परिवार के सदस्य यहां से वोट डालेंगे. हालांकि गलत फोटो होने के बाद भी तेजस्वी यादव अपना वोट यहां डाल सकेंगे.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के सातवें यानि अंतिम चरण में 59 सीटों के लिए मतदान जारी है. इस बीच पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. वोटर लिस्ट में लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का फोटो नहीं है. इस लिस्ट में तेजस्वी की जगह किसी अन्य व्यक्ति की फोटो लगी हुई है. मामला सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान लिया है. आयोग ने डीएम को जांच करने का निर्देश जारी कर दिया है.

पटना के वेटनरी कॉलेज में लालू परिवार कई साल से वोट देते आ रहे हैं. यहां के मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों का नाम है. लालू यादव की गैर मौजूदगी में परिवार के सदस्य यहां से वोट डालेंगे. हालांकि गलत फोटो होने के बाद भी वह अपना वोट यहां डाल सकेंगे.

बता दें कि लालू यादव की गैर-मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और उनके सहयोगियों के लिए प्रचार किया. तेजस्वी यादव ने राज्य के कई हिस्सों में घूम-घूमकर अपने उम्मीदवारों के लिए रैली को संबोधित किया और उनके लिए वोट मांगा.

19 सीटों पर आरजेडी लड़ रही है चुनाव

राज्य में कुल 40 सीटें हैं. आरजेडी 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि अपने खाते से एक सीट सीपीएम को दिया है. बाकी अन्य सीटें आरजेडी ने अपने गठबंधन सहयोगियों को लड़ने के लिए छोड़ा है.

आरजेडी ने अपने खाते से आरा सीट सीपीएम को दे दिया है. यहां से राजू यादव चुनावी मैदान में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के उम्मीदवार आरके सिंह को टक्कर दे रहे हैं.

आखिरी चरण: सनी देओल, शत्रुघ्न और किरण खेर सहित इन फिल्मी सितारों की किस्मत भी दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget