एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- बिहार आने से पहले 2014-2015 के भाषण वाला वीडियो देख लीजिएगा

कल बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है. इस रैली से पहले राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता रावड़ी देवी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र अब राजनीतिक दल एक दूसरे पर पहले से और अधिक हमलावर हो गए हैं. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. राबड़ी देवी ने पीएम मोदी को बिहार आने से पहले अपने पुराने वीडियो को देखने की सलाह दे दी है. साथ ही कहा है कि पिछले पांच साल में पांच दिन भी अच्छे नहीं रहे.

राबड़ी देवी ने कहा, ''सुनो, मोदी जी‬, ‪कल बिहार आने से पहले अपने 2014 लोकसभा और 2015 विधानसभा चुनाव के भाषण याद कर लीजिएगा या फिर YouTube पर देख लीजिएगा. आपने कैसे-कैसे आसमानी वादे किए थे, कैसी घोषणाएं की थी? विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज पर मुंह ज़रूर खोलिएगा.''

राबड़ी देवी ने आगे कहा, ''और हां, हमें गाली देना बिल्कुल भी नहीं भूलना. पांच साल में पांच दिन के लिए भी देश में अच्छे दिन नहीं आए हैं. बाक़ी मोदी जी का नक़ली प्रचार-प्रसार, स्टंटबाज़ी-गप्पेबाज़ी और पब्लिसिटी तो 24*7  नॉनस्टॉप चल रहा है.''

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.नीतीश सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गया और जमुई लोकसभा क्षेत्र में मंच शेयर करेंगे. गया से इस बार जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदावर विजय मांझी मैदान में हैं, वहीं जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान दूसरी बार मुकाबले में हैं. दोनों जगहों पर प्रधानमंत्री मोदी सहयोगी दलों के उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं, इसलिए इन दलों के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद रहेंगे.

बिहार में कब-कब डाले जाएंगे वोट?

पहला चरण, 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. दूसरा चरण, 18 अप्रैल- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका. तीसरा चरण, 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया. चौथा चरण, 29 अप्रैल- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर. पांचवां चरण, 6 मई- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर. छठा चरण, 12 मई- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज. सातवां चरण, 19 मई- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget