एक्सप्लोरर

संगम पर पूजा-अर्चना के बाद फूलपुर से शुरू होगा प्रियंका का चुनावी अभियान, जानिए यात्रा का पूरा प्लान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा के रास्ते जाएंगी. इस बात से कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. तीन दिनों की इस यात्रा के जरिए वे कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगी.

प्रयागराज: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने प्रभार वाले ईस्टर्न यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रचार का आगाज अपने पुरखों के शहर प्रयागराज से करेंगी. प्रियंका के प्रचार का आगाज़ अनूठे अंदाज़ में में होगा, जिसमे वह प्रयागराज से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक का सफर गंगा नदी में स्टीमर से तय करेंगी. प्रियंका 18 मार्च को प्रयागराज के कुंभ मेले में संगम पर पूजा अर्चना कर स्टीमर से रवाना होंगी और तीन दिनों तक गंगा नदी में जल मार्ग पर चलते हुए बीस मार्च को वाराणसी के अस्सी घाट पर पहुंचेंगी. प्रियंका जहां परनाना पंडित नेहरू की कर्मभूमि और दादी इंदिरा गांधी की जन्मस्थली फूलपुर से प्रचार का आगाज़ कर पुरखों की विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश देंगी तो साथ ही पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाकर उन्हें घेरने की भी कोशिश करेंगी.

यूपी: 20 फीसदी सांसदों का टिकट काट सकती है बीजेपी, वीके सिंह और महेश शर्मा को दोबारा मौका

संयुक्त रैलियां कर बीजेपी के मुमकिन को नामुमकिन बनाने की कोशिश करेगा गठबंधन

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया

प्रयागराज के फूलपुर से चुनाव प्रचार के आगाज़ से यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं. उनमे अब यह चर्चा भी होने लगी है कि प्रियंका फूलपुर सीट से ही चुनाव भी लड़ सकती हैं. कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किये गए कार्यक्रम के मुताबिक़ प्रियंका गांधी सत्रह मार्च को लखनऊ में बैठक के बाद सीधे प्रयागराज आ जाएंगी और यहां नेहरू गांधी परिवार के पैतृक आवास स्वराज भवन में रुकेंगी. पार्टी नेताओं व सेंट्रल युनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे युवाओं से मुलाक़ात के बाद वह रात स्वराज भवन में ही रुकेंगी. अगले दिन अठारह मार्च की सुबह वह कुंभ मेले में संगम पर पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगी और कुंभ मेला क्षेत्र के ही छतनाग घाट पर छोटी सभा करने के साथ ही अपने प्रचार अभियान का आगाज़ करेंगी. छतनाग घाट से ही उनकी गंगा नदी में तीन दिनों की जलयात्रा शुरू होगी. पहले दिन वह प्रयागराज के दमदमा और सिरसा घाट पर कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ पुलवामा हमले में शहीद हुए प्रयागराज के महेश यादव के परिवार वालों से मुलाक़ात करेंगी. इसके बाद वह कार से गंगा किनारे के कुछ इलाकों में भ्रमण करने के बाद भदोही जिले के सीतामढ़ी तक जाएंगी.

यूपी: अपना दल के बीजेपी संग गठबंधन पर मुहर, मिर्जापुर समेत दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

प्रयागराज से वाराणसी तक नौका से 'गंगा-जमुनी तहजीब यात्रा' निकालेंगी प्रियंका गांधी

समाजवादी पार्टी ने चार और उम्मीदवार घोषित किए, संभल से बर्क और कैराना से तबस्सुम को मिला टिकट

वहां से विंध्याचल पहुंचकर वहां बुनकरों व दूसरे प्रतिनिधिमंडलों से मुलाक़ात वहां मंदिर व दरगाह के दर्शन करेंगी और रात रुकेंगी. उन्नीस मार्च को भी वह स्टीमर से गंगा किनारे गांवों में रहने वाले लोगों से संपर्क करेंगी और बीस मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी के मुताबिक़ प्रियंका का यह अभियान कई मायनों में बेहद ख़ास है. उन्होंने बीजेपी द्वारा गंगा में जलयान चलाने को मोदी सरकार की उपलब्धि बताने पर एतराज जताया और कहा कि अगर ऐसा है तो पीएम मोदी व उनकी पार्टी के नेता जिस प्लेन, रेल यह सड़क पर चलते हैं, वह सब कांग्रेस की देन है.

मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में प्रचार करेंगी मायावती, अखिलेश और डिंपल के लिए भी करेंगी रैली

एक्सक्लूसिव: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी मायावती, मुलायम सिंह समेत गठबंधन उम्मीदवारों के लिए करेंगी प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget