बिहार: कांग्रेस-आरजेडी में फंसा पेंच, पप्पू यादव बोले- किसी भी कीमत पर महागठबंधन में दरार न आए
पप्पू यादव और तेजस्वी यादव एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं. पप्पू यादव महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं लेकिन कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव ने उनकी एंट्री को रोक दिया है.

Lok Sabha Election 2019: बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है. आरजेडी और कांग्रेस के बीच मामला फंसा हुआ है. दिल्ली में लगातार मीटिंग का दौर चालू है. सीटों की पसंद को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत नहीं बन पा रही है. सियासी गलियारे में यहां तक कयास लगाए जा रहे हैं कि महागठबंधन टूट सकता है. इस बीच मधेपुरा से पप्पू यादव ने कहा है कि किसी भी कीमत पर महागठबंधन में दरार नहीं आनी चाहिए.
दरअसल पप्पू यादव महागठबंधन में शामिल होना चाहते हैं लेकिन तेजस्वी यादव ने उनकी एंट्री को रोक कर रखा हुआ है. दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं. पप्पू यादव ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय पार्टी के सामूहिक नेतृत्व से देश बचे. यह मेरी शुभकामनाएं है. किसी भी कीमत पर महागठबंधन में दरार नहीं आए. कांग्रेस नेतृत्व महागठबंधन बचाने को जो भी निर्णय लेगी मैं उसका पालन करूंगा. मेरे लिए सबकुछ मधेपुरा, पूर्णिया, कोसी की जनता है. मैं जनता के बदौलत ही हूं.''
कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय पार्टी के सामूहिक नेतृत्व से देश बचे,यह मेरी शुभकामनाएं है।किसी भी कीमत पर महागठबंधन में दरार नहीं आए।कांग्रेस नेतृत्व महागठबंधन बचाने को जो भी निर्णय लेगी मैं उसका पालन करूंगा।मेरे लिए सबकुछ मधेपुरा, पूर्णिया, कोसी की जनता है।मैं जनता के बदौलत ही हूं।
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) March 18, 2019
अपने एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, ''अभी बिहार या, 2020 की लड़ाई नहीं है. यह देश बचाने के लिए महाभारत से बड़ा युद्ध है. इसमें हम या, कोई महत्वपूर्ण नहीं है. महत्वपूर्ण हैं 130 करोड़ जनता, युवा, किसान, छात्र, गरीब. महागठबंधन में लगातार पप्पू और मधेपुरा विषय बना हुआ है. यदि इसे बचाने 1 लाख बार भी कुर्बानी देनी पड़ी तो मैं दूंगा.''
बिहार में चुनावों की तारीख पहला चरण, 11 अप्रैल (चार सीट)- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई. दूसरा चरण, 18 अप्रैल (पांच सीट)- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका. तीसरा चरण, 23 अप्रैल (पांच सीट)- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया. चौथा चरण, 29 अप्रैल (पांच सीट)- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर. पांचवां चरण, 6 मई (पांच सीट)- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर. छठा चरण, 12 मई (आठ सीट)- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज. यह भी देखें 





















