एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने पूजा-अर्चना और रोड शो के बाद किया नामांकन

सुल्तानपुर भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. पर्चा भरने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की और भव्य रोड शो भी किया.

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी मेनका गांधी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर उनके साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश त्रिवेदी भी मौजूद रहे.

मेनका ने पर्चा दाखिल करने से पहले शहर में एक बड़ा रोड शो किया. मेनका का रोड शो शास्त्रीनगर स्थित आवास से शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन से पहले मेनका गांधी ने पूजा-अर्चना भी की.

मेनका के रोड शो में भारी संख्या में उमड़े समर्थकों ने कई तरह के पोस्टर हाथों में ले रखे थे. इनमें से एक पोस्टर ऐसा भी था, जिस पर लिखा हुआ था -मां मेनका. उनके समर्थक भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे. पूरी सड़क भगवामय हो गई थी.

ज्ञात है कि अल्पसंख्यकों को लेकर दिए गए मेनका गांधी के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की थी. आयोग ने उन पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था, जो गुरुवार सुबह छह बजे समाप्त हो गया. प्रतिबंध के कारण मेनका को अपने कई प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त करने पड़े थे.

2014 में मेनका गांधी ने पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. इस बार उन्होंने यह सीट अपने बेटे वरुण गांधी से बदल ली है. वरुण गांधी सुल्तानपुर सीट से सांसद भी हैं. इस बार वह पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं.

सुल्तानपुर सीट के लिए मतदान छठे चरण के तहत 12 मई को होगा. चुनाव परिणाम 23 मई को आएंगे.

अमरोहा में बुर्कानशीनों पर फर्जी मतदान का आरोप, जिला प्रशासन ने नकारा 

कानपुर के शख्स ने फेंका भाजपा प्रवक्ता पर जूता, दिसंबर में IT ने की थी छापेमारी 

आजमगढ़: अखिलेश यादव ने नामांकन के बाद कहा- गठबंधन के पक्ष में हो रही वोटों की बारिश 

स्मृति ईरानी और जया प्रदा समेत उत्तर प्रदेश से 6 फिल्मी और टीवी कलाकार चुनावी मैदान में 

यूपी: दूसरे चरण में दिखा मतदाताओं का जोश, दोपहर तीन बजे तक पड़े 50 प्रतिशत वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget