एक्सप्लोरर

बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांधकर पूरे एमपी से रवाना करना होगा- ज्योतिरादित्य सिंधिया

नामांकन पत्र भरने के दौरान सिंधिया के साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी थीं. सभा को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी और प्रियदर्शिनी राजे ने भी सम्बोधित किया.

शिवपुरी: पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में फैले असहिष्णुता के माहौल को बदलने की जरूरत बताते हुए जनता से बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांधने का आह्वान किया.

सिंधिया ने शनिवार दोपहर को गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद स्थानीय गांधी पार्क में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, आज देश में असहिष्णुता का माहौल है. लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है. ऐसे माहौल को बदलना होगा. बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांधकर केवल इस क्षेत्र से नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश से रवाना करना होगा.

नामांकन पत्र भरने के दौरान सिंधिया के साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी थीं. सभा को मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी और प्रियदर्शिनी राजे ने भी सम्बोधित किया. इससे पूर्व सिंधिया ने विधायकों और सैंकड़ों समर्थकों के साथ गुना से शिवपुरी तक लगभग 100 किमी तक लम्बा रोड़ शो किया.

आमसभा में उन्होंने मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विकास की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल पहले वह शिवपुरी आए थे और तब उन्होंने यहां की जनता को पेयजल उपलब्ध कराने का वादा करते हुए बीजेपी को जिताने की अपील की थी. सिंधिया ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, पांच साल हो गए प्रधान सेवक जी, 5 साल में जनता को पानी नहीं मिला.

सिंधिया ने कहा कि तब मैंने संकल्प लिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर छह माह में ही शिवपुरी की जनता को पानी पिलायेंगे और मैंने यह काम चार माह में ही पूरा कर दिया. सिंधिया ने स्वयं को ‘कामदार’ बताते हुए कहा, मोदी जी मैं आपको इस बार शिवपुरी में बुलाता हूं आइए शिवपुरी में और देखिए एक तरफ कामदार है और दूसरी तरफ मोदी जी आप नामदार हैं. सिंधिया वर्ष 2002 से गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. इस सीट पर 12 मई को मतदान होना है.

यह भी देखना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget