एक्सप्लोरर

बीजेपी के गढ़ में दिग्विजय सिंह की पीएम मोदी को चुनौती, कहा- भोपाल से मेरे खिलाफ लड़ें चुनाव

दिग्विजय सिंह की पहली पसंद राजगढ़ लोकसभा सीट थी. 2014 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी तब सूबे में बीजेपी की सत्ता थी. शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बीजेपी सूबे कि 29 में से 29 सीट पर लड़ेगी और हम भोपाल समेत सभी सीटों पर जीतेंगे.

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी के किले को ढहाने की कोशिश में है. मध्यप्रदेश में बीजेपी के गढ़ भोपाल से कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को उतारा है. 1989 से यहां बीजेपी कभी नहीं हारी है. खबर है कि दिग्विजय के खिलाफ पूर्व सीएम शिवराज लड़ सकते हैं. लेकिन दिग्विजय सिंह ने एक कदम आगे बढ़ते हुए पीएम मोदी को ही चुनौती दे डाली है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, ''पीएम मोदी खुद आएं और मेरे खिलाफ भोपाल से चुनाव लड़ें, कोईभी हो शिवराज या प्रज्ञा ठाकुर मैं तैयार हूं. हर चुनाव कठिन होता ह किसी चुनाव को आसान नहीं समझना चाहिए लेकिन मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं. मैं ये जरूर चाहता हूं कि प्रियंका भोपाल आएं प्रचार के लिए, इससे हमें बल मिलेगा.''

दिग्विजय की उम्मीदवारी पर क्या बोले शिवराज? दिग्विजय सिंह को भोपाल से उम्मीदवार बनाये जाने पर कल शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि बीजेपी सूबे कि 29 में से 29 सीट पर लड़ेगी और हम भोपाल समेत सभी सीटों पर जीतेंगे. बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है. शिवराज चौहान ने दिग्विजय सिंह को बंटाधार रिटर्न कहा.

दिग्विजय सिंह की पहली पसंद राजगढ़ लोकसभा सीट थी. लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ की सलाह के बाद उन्हें कांग्रेस के लिए कठिन माने जाने वाली भोपाल की सीट दी गई. इस सीट पर करीब तीन दशक से बीजेपी का कब्‍जा रहा है. 1989 से लेकर बीजेपी के सुशील चंद्र वर्मा ने तीन पर यहां का प्रतिनिधित्‍व किया. उसके बाद 1999 में उमा भारती यहां से जीतीं लेकिन मध्‍य प्रदेश का मुख्‍यमंत्री बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. वर्तमान में अशोक सांझर भोपाल से सांसद हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 29 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी. तब सूबे में बीजेपी की सत्ता थी. हालांकि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने 114 और बीजेपी ने 109 सीटों पर कब्जा जमाया. ऐसे में लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश में चार चरणों में वोट डाले जाएंगे.

मध्य प्रदेश पहला चरण, 29 अप्रैल- सीधी, शहडोल,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा. दूसरा चरण, 6 मई- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद,बैतूल. तीसरा चरण, 12 मई- मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़. चौथा चरण, 19 मई- देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget