एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव जीतने के लिये अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है भाजपा- मायावती

मायावती ने भाजपा पर मौजूदा लोकसभा चुनावों में अपने राजनीतिक हित साधने के लिये सरकारी ताकत का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया. मायावती ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिये अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है.

अलीगढ़: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को भाजपा पर मौजूदा लोकसभा चुनावों में अपने राजनीतिक हित साधने के लिये सरकारी ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा लोकसभा चुनाव जीतने के लिये अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रही है.

उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमले के लिये सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की मदद ले रहे हैं. यह एक खतरनाक चलन है. साथ ही यह मोदी द्वारा अपनायी जा रही निचले दर्जे की सियासत की एक और मिसाल है. प्रधानमंत्री द्वारा देश में जगह-जगह दिये जा रहे भाषण देश में राजनीति का एक नया रसातल दिखा रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रवाद को मिथ्याप्रचार करार देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी दावा करते हैं कि देश की सीमाएं पहले कभी इतनी सुरक्षित नहीं थीं, जितनी कि आज हैं, मगर सच्चाई यह है कि देश की सरहदों की हालत किसी से छुपी नहीं है.

मायावती ने दावा किया कि पिछले पांच साल के दौरान देश में अल्पसंख्यकों और हाशिये पर खड़े लोगों की हालत बद से बदतर हुई है.

बसपा प्रमुख ने कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि यह पार्टी भी भाजपा के जैसी ही नीतियों का पालन करती है. ये दोनों ही पार्टियां मुसलमानों और दलितों की कीमत पर धन्नासेठों के हितों को तरजीह देती हैं.

बसपा के गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नेता चौधरी अजित सिंह ने इस मौके पर आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान देश में विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिति तेजी से खराब हुई है. अगर भाजपा एक बार फिर सत्ता में आयी तो लोगों से वोट करने का अधिकार छीन लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकतंत्र में कोई आस्था नहीं है.

यूपी: बीजेपी ने 7 और उम्मीदवार घोषित किए, गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे रवि किशन

बीजेपी ने जूताकांड से विवादों में आए शरद त्रिपाठी का टिकट कटा

मथुरा वालों, हेमा को बड़ी जीत नहीं मिली तो पानी की टंकी पर चढ़ जाउंगा- धर्मेंद्र

गोरखपुर से टिकट पाने वाले अभिनेता रविकिशन के बारे में जानें कुछ रोचक बातें

पीलीभीत: बीजेपी उम्मीदवार वरुण गांधी का विवादित बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
हिमाचल सरकार ने बदली तबादला नीति, अब 3 साल की सेवा अनिवार्य
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश
अमरनाथ यात्रा के घायलों से मिले LG, बेहतर इलाज के आदेश

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget