एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी देवी मंदिर से और गठबंधन देवबंद से करेगा चुनाव अभियान की शुरूआत

बीजेपी शाकुंभरी देवी मंदिर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर रही है जबकि गठबंधन देवबंद से अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर रहा है.

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार अभियान का आगाज़ करेंगे. वे पहले देवी शाकुंभरी के दर्शन करेंगे और फिर जनसभा को संबोधित करेंगे. 2016 में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मां शाकुंभरी के दर्शन किए थे. इसके बाद 2017 में जो हुआ वो वाकई किसी चमत्कार से कम नहीं था. क्या इस बार भी मां शाकुंभरी बीजेपी पर मेहरबान होंगी? क्या यूपी में बीजेपी का मिशन 74 पूरा होगा?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला दो वजहों से देश भर में अपनी अलग ही पहचान रखता है. देवी शाकुंभरी का मंदिर और देवबंद का मदरसा. पिछले दिनों हिंसा के कारण भी सहारनपुर चर्चा में रहा था लेकिन ये सहारनपुर की पहचान नहीं है. सहारनपुर तो अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के कारण जाना जाता है.

शाकुंभरी देवी की कहानी

दुर्गम नामक दैत्य ने ब्रह्मा जी की तपस्या की और फिर सारे वेद दान में मांग लिए. उसे कोई देवता हरा नहीं सकता था. इसके कारण पृथ्वी पर सब ऊथल-पुथल हो गया. सभी देवताओं को उसने बंदी बना लिया. धरती पर बारिश नहीं हुई और खाने के लिए कुछ नहीं बचा.

धरती पर ब्राह्मण आदि भी भूख के कारण मांसाहार करने लगे. इसके बाद ऋषियों ने देवी की आराधना की. देवी के प्रकट होने पर ऋषियों ने उन्हें अपनी परेशानी बताई. इसके बाद मां ने शाकुंभरी रूप अपनाया और धरती को फिर से हरा-भरा बनाया. इसके बाद उन्होंने दैत्य का संहार किया.

मंदिर के महंत सहजानंद ने बताया कि उमा भारती, दिग्विजय सिंह, नितिन गडकरी, आदि नेता भी यहां आते रहे हैं. जो नेता सच्चे मन से आता है उसका स्वागत है.

यूपी: बीजेपी देवी मंदिर से और गठबंधन देवबंद से करेगा चुनाव अभियान की शुरूआत

गठबंधन के प्रचार अभियान की शुरूआत देवबंद से

देवबंद में दारूल ऊलूम है जो भारत का सबसे बड़ा इस्लामिक संस्थान है. देवबंद मुसलमानों का गढ़ है. एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन इसी देवबंद से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहा है. तो क्या एक बार फिर से देवी मंदिर बनाम देवबंद के मुद्दे पर होगा चुनाव? क्या एक बार फिर शमशान बनाम कब्रिस्तान का मुद्दा उठाया जाएगा?

बीजेपी नेता और मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी संजीव बालियान ने कहा कि देवबंद से कैसे लोगों के कनेक्शन निकलते हैं सबने देखा है. उन्होंने कहा कि हिन्दु धर्म में शुभ काम से पहले भगवान से आशीर्वाद लेते हैं और इसलिए योगी मंदिर जा रहे हैं. गठबंधन के लोग देवबंद से शुरुआत कर रहे हैं. पिछले दिनों वहां से कैसे लोग पकड़े गए हैं सभी ने देखा.

सहारनपुर की स्थिति

बीजेपी ने एक बार फिर यहां से राघव लखनपाल पर दांव लगाया है. कांग्रेस ने इमरान मसूद और गठबंधन ने हाजी फजलुर्रहमान को टिकट दिया है. इमरान मसूद, मोदी पर दिए अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहे थे. सहारनपुर में 56 फीसदी हिन्दू और 42 फीसदी मुसलमान रहते हैं.

बीजेपी, गठबंधन और कांग्रेस के बीच यहां सीधा मुकाबला है. गठबंधन देवबंद से और बीजेपी शाकुंभरी मंदिर से अपने प्रचार अभियान की शुरूआत कर रहे हैं जिसका असर यूपी भर में, खास तौर पर पश्चिमी यूपी में देखा जाना तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget