एक्सप्लोरर

अब यूपी में बाहुबलियों को उलटा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाता है- अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रकूट की रैली में कहा कि, 'यहां अब बाहुबलियों की नहीं चलती है. अब बाहुबलियों को उलटा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाता है.'

चित्रकूट: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि महामिलावट वालों ने उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों को टिकट दिया है लेकिन अब यहां बाहुबलियों की नहीं चलती. शाह ने यहां विजय संकल्प रैली में कहा, 'महामिलावट वाले अभी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश बदल गया है. यहां से उन्होंने बाहुबली को टिकट दिए हैं ... अब यूपी में योगी जी की सरकार है.'

उन्होंने कहा, 'यहां अब बाहुबलियों की नहीं चलती है. अब बाहुबलियों को उलटा लटकाकर सीधा करने का काम किया जाता है.' शाह ने कहा कि ये 'मोदी मोदी' का नारा सिर्फ नारा नहीं है बल्कि सवा सौ करोड़ लोगों का आशीर्वाद है. देश के सभी लोग फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना चाह रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महागठबंधन के महामिलवाटी नेता हैं. अगर देश में थोड़ी-सी गर्मी बढ़ जाए तो वो छुट्टी लेकर देश से बाहर चले जाते हैं.

शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा, 'बुआ-भतीजा दोनों का भाषण आजकल एक जैसा होता है, गरीबों को लिए हम काम करेंगे. 25 सालों तक प्रदेश की जनता ने इन्हें मौका दिया, लेकिन यहां गरीबों के लिए कुछ नहीं हो पाया.'

उन्होंने कहा, 'आपने एक बार मौका दिया मोदी जी को और वो जब प्रधानमंत्री बने तो पांच साल के अंदर गरीबों के लिए बहुत सारा काम किया. अनेक योजनाओं के द्वारा गरीबों को लाभ पहुंचाया गया.'

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अभी जिन किसानों को लोन पर ब्याज देना पड़ता है, उन्हें मोदी सरकार बनने के बाद ब्याज नहीं देना पड़ेगा. उन्होंने कहा, 'पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सब जगह घूमते-घूमते आज चित्रकूट आया हूं. देशभर में हर जगह मोदी-मोदी... के नारे सुनाई दे रहे हैं.'

शाह ने कहा, 'एक तरफ मोदी जी हैं, जिन्होंने 20 साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है. दूसरी तरफ गठबंधन और महामिलावट के नेता राहुल गांधी हैं जो थोड़ी सी गर्मी बढ़ने पर छुट्टी लेकर चले जाते हैं.' शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने सात करोड़ गरीब माताओं को गैस सिलेंडर, हर घर में बिजली पहुंचाने और आठ करोड़ गरीबों के घर शौचालय बनाने का काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget