एक्सप्लोरर

बिहार: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच 'लेटर वॉर'

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए चिट्ठी लिखी तो जवाब में जेडीयू के विधान पार्षद नीरज कुमार ने लालू यादव को चिट्ठी लिखते हुए निशाना साधा.

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बाद बिहार की सियासत में 'लेटर-वॉर' शुरू हो गई है. आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर निशाना साधा. वहीं, इसके जवाब में नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को पत्र लिखकर पलटवार किया.

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए पत्र में कहा, "लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनादेश का अनादर कर जनता की नजरों में आप आदर-सम्मान खो चुके हैं. जनता द्वारा जगह-जगह पर निरंतर आपका विरोध यह दर्शाता है कि आप जनता के लिए कितने अप्रिय हो गए हैं लेकिन मेरे लिए आप अब भी अतिप्रिय हैं."

तेजस्वी ने आगे लिखा, "चाचा जी आप कह रहे थे कि मेरे पिता चाहे कितनी भी कोशिश कर लें जेल से बाहर नहीं आ सकते. आप उन्हें जेल से बाहर नहीं आने देंगे. आपके स्वयं को सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर समझ कर फैसला सुनाने के पीछे कौन सी नई साजिश है ये तो मुझे नहीं पता लेकिन बिहार की क्या विडंबना है ये मुझे पता है."

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर बालिका आवासगृह मामले में नीतीश को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "नीतीश चाचा, ये आपके शासन की सबसे बड़ी विडंबना है कि गरीब लोगों और वंचितों की आवाज उठाने वाले आज जेल में बैठे हैं और आप मुजफ्फरपुर में मासूम बच्चियों के साथ हुए घिनौने कांड में संलिप्त अपने दुलारे और चेहते आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ केक काट रहे हैं. वो आपकी चुनावी रैलियों का संचालन कर रहा होता है."

तेजस्वी ने कहा कि बिहार जानता है कि धोखे से मतदाता का वोट हड़पने वाला चोर दरवाजे से आज बिहार की कुर्सी पर बैठा है और मतदाताओं को झूठे सपने दिखाकर उसका जीवन तबाह करने वाला आज देश की कुर्सी पर बैठा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जिस बिजली और सड़क की बात नीतीश कुमार कर रहे हैं वह 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार में रेलमंत्री रहे लालू यादव और ग्रामीण विकास मंत्री रघुवंश बाबू की वजह से नसीब हुआ. उन्होंने विकास कार्यो के लिए बिहार को असीमित फंड दिलवाए.

आरजेडी नेता ने कहा, "बहरहाल, आप ये भी कह रहे थे कि जेल से चिट्ठी लिखने वाले अगर जेल से बाहर आए तो लालटेन वाले दिन लौट आएंगे. आप बहुत घर-घर बल्ब जलाने का दावा करते हैं ना? चाचा जी आज हम बताते हैं आपके इस दावे की हकीकत क्या है." उन्होंने कहा कि बिहार में गांवों में घर-घर बिजली पहुंचाने के 'इंफ्रास्ट्रक्चर'का काम पहले ही शुरू हो चुका था.

दूसरी तरफ, जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी के पत्र का जबाव देते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को पत्र लिखा. नीरज ने पत्र में कहा, "आप (लालू) तो राजकोष के खजाने को लूटने जैसे घृणित कार्य करने के कारण जेल चले गए परंतु आपके चरवाहा स्कूल का प्रभाव आपके पुत्र पर पड़ गया. आपने बेटे को ज्ञान नहीं दिया परंतु आपका बेटा अपने 'ज्ञान का आतंक' फैला रहा है. आपने अपने छोटे बेटे को उच्च शिक्षा नहीं दी और राजनीति में भी अधर में छोड़कर चले गए. आपके बेटे के बयान के कारण जगहंसाई हो रही है."

नीरज कुमार ने कहा, "राजद के शासनकाल में बिहार में सड़क और बिजली की स्थिति क्या थी, सभी को पता है. अब ऐसे बयानों से जगहंसाई हो रही है. अगर ऐसा है तो राजद के शासनकाल में सड़कों और बिजली का आंकड़ा जारी करें." विधान पार्षद नीरज ने कहा, "मुजफ्फरपुर मामले में बिहार सरकार ने ही सीबीआई जांच की बात की है. इसके बाद भी अगर आपके बेटे (तेजस्वी) के पास सबूत हैं, तो सर्वोच्च न्यायालय में जाकर उसे सबूत देना चाहिए. वैसे, आपके बेटे तो महिलाओं के अपमान के लिए चर्चित हैं."

जेडीयू नेता ने कहा, "विधायक राजबल्लभ यादव नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे हैं लेकिन अभी तक उसे पार्टी से नहीं निकाला गया बल्कि उसके परिवार के सदस्य को आपकी पार्टी ने नवादा से टिकट देकर पुरस्कार दिया." उन्होंने आगे लिखा, "आपका बेटा अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के आरोपी को तो पीए बनाकर रखता है और दूसरों को प्रवचन दे रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध घुसपैठ का पर्दाफाश, पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध गोदाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 223 LPG सिलेंडर बरामद, 2 गिरफ्तार
दिल्ली में अवैध गोदाम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 223 LPG सिलेंडर बरामद, 2 गिरफ्तार
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget