एक्सप्लोरर

यूपी: गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में टिड्डी दल ने उड़ाई किसानों की नींद, खेतों में पीट रहे थालियां

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में टिड्डी दल किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं. गोरखपुर में भी टिड्डी दल ने फसलों और पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया है. टिड्डियों के हमले ने गोरखपुर के उत्‍तर-पश्चिमी गांवों के किसानों की नींद उड़ा दी है.

गोरखपुर. देश के कई राज्‍यों में टिड्डी दल फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए सिरदर्द बना टिड्डियों का दल अंबेडकरनगर और संतकबीरनगर होते हुए गोरखपुर पहुंच गया है. टिड्डी दल की वजह से किसान परेशान हैं और दिन-रात खेतों में पहरा दे रहे हैं. टिड्डियों के दल को भगाने के लिए किसान थालियां पीटने के साथ-साथ आवाजें भी लगा रहे हैं. टिड्डियों के हमले ने गोरखपुर के उत्तर-पश्चिमी गांवों के किसानों की नींद उड़ा दी है.

गोरखपुर के उत्तर-पश्चिम ग्रामीण इलाकों में टिड्डियों ने आतंक मचा रखा है. कौड़िया और मीरपुर के किसानों में दहशत है. किसानों का कहना है कि टिड्डियों के आने की वजह से उन्‍हें डर बना हुआ है. किसान दिन-रात खेतों में ही रहते हैं. आवाज लगाकर उन्‍हें भगाने की कोशिश करते हैं. टिड्डी दल मक्‍के की फसल को खासा नुकसान पहुंचाया है. प्रशासन की ओर से भी कोई मदद नहीं मिल रही है. किसान बारी-बारी से दिन-रात जगकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं.

गोरखपुर के उत्तरी छोर के ग्रामीण इलाकों में भी किसान हैरान परेशान हैं. खेतों में धान के पौध की रोपाई का कार्य जारी है. जिन किसानों ने धान के पौध की रोपाई की है उन खेतों की रखवाली के लिए किसान दिन-रात पहरा दे रहे हैं. इसके साथ ही आम के बाग और सब्‍जी की खेती करने वाले किसान टिड्डियों के आक्रमण को विफल करने के लिए समूह बनाकर खेत में थाली, ढोल और ड्रम बजाकर उनको भगाने में जुटे हैं.

किसानों की मानें तो एक किलोमीटर लंबे टिड्डियों के दल को खेतों के ऊपर मंडराता देखकर ही उनके हाथ-पांव फूलने लगते हैं. किसान हवा के रुख के साथ-साथ टि‍ड्डी दल को भगाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. चन्दीपुर, मुहम्मदपुर, हगनाटोला, खलंगाटोला, करीमनगर, हरनामपुर, रमवापुर, भौरावारी, मछलीगांव, बलुआ, सोनौरा समेत कैम्पियरगंज के दर्जनों गांवो में टिड्डियों का दल आसमान में मंडरा रहा है. टि‍ड्डी दल पेड़-पौधे और सब्जी की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है. यही वजह है कि किसान दहशत में हैं.

यूपी: गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में टिड्डी दल ने उड़ाई किसानों की नींद, खेतों में पीट रहे थालियां

टि‍ड्डी दल को लेकर एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही आपदा विभाग की तरफ से सभी आपदा मित्रों, बीडीओ और प्रगतिशील किसानों से संपर्क कर उन्हें टिड्डियों के हमले से बचाव के लिए तैयार किया गया है. पहले भी किसानों को ऐसे हमले से निपटने के लिए प्रेरित किया गया था. फायर बिग्रेड की टीम भी दवा का छिड़काव करने के लिए तैयार है. उन्‍होंने बताया कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: प्रयागराज में टिड्डी दल ने हमला कर फसलों को पहुंचाया नुकसान, नाकाफी साबित हो रहे हैं सरकारी इंतजाम

यूपी: टिड्डी दल ने किया बड़ा नुकसान, सौ बीघा खेत में लगी सब्जी की फसल को किया बरबाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget