एक्सप्लोरर

यूपी में शराब खरीदने की तय हुई सीमा, जानें-एक आदमी एक बार में कितनी शराब ले सकता है

प्रदेश में शराब की दुकानों पर पहले ही दिन उमड़ी भीड़ से सूबे के आबकारी विभाग को पहले ही दिन काफी बड़ा राजस्व भी मिलने का अनुमान है. शराब की दुकानों पर आबकारी के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

लखनऊ: कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़ को देखते हुए आबकारी विभाग ने इस पर लगाम लगाई है. विभाग ने एक बार में कितनी शराब खरीदी जा सकती है, इसकी सीमा तय कर दी है. प्रदेश के प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री शुरू हो गई है. तीन-चार दिन सीमित मात्रा में ही लोग शराब खरीद सकेंगे. एक बार में एक व्यक्ति सिर्फ एक बोतल, दो अद्धा, तीन पव्वा, दो बीयर की बोतलें और तीन बीयर की केन खरीद सकता है.

उन्होंने दुकानदारों की भी जमकर क्लास ली और ओवररेटिंग रोकने का सख्त निर्देश दिया. उनके औचक निरीक्षण से खलबली मच गई. उन्होंने कहा कि ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्ररवाई की जाएगी.

शराब की दुकान खुलने से पहले ही लग गईं लंबी कतारें

जिस दिन से सरकार ने लॉकडाउन 3 में शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी मानो उसी के बाद से ही शराब के जो ग्राहक हैं वह आज के दिन का इंतजार कर रहे थे. वैसे तो शराब की दुकान खुलने का वक्त सुबह 10 बजे से था लेकिन लोग उससे काफी पहले से ही कतारों में खड़े हो गए थे. जैसे ही शराब की दुकान खुली तो कुछ इलाकों में ताली बजा कर भी स्वागत किया गया.

जैसे जैसे दिन आगे बढ़ता गया शराब की दुकानों पर लगी भीड़ कम होने की बजाय और बढ़ती गयी. आलम यह था कि आम दिनों में अगर कोई शख्स एक बोतल लेता था तो आज झोला भर कर शराब की बोतल खरीद कर ले गया. शराब खरीदने आए लोगों का कहना था कि पिछले 40 दिनों से शराब नहीं मिल रही थी और इसी वजह से आज सुबह से ही घरों से निकल गए थे क्योंकि पता था कि आज से शराब की दुकानें खुल जाएंगी.

शराब की दुकान खोलने की छूट सभी जोन में

लॉकडाउन 3 में वैसे को सबसे ज्यादा रियायतें ग्रीन जोन में रहने वाले लोगों को दी गई हैं. लेकिन शराब और पान गुटखा की दुकानों को खोलने का आदेश सभी जोन में दे दिया गया है और इसी वजह से फिलहाल जो सबसे बड़ी कतारें देखने को मिल रही है वह शराब की दुकानों पर ही देखने को मिल रही है.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए ग्राहकों के लिए घेरे बनाए गए 

दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए ग्राहकों के लिए घेरे बनाए गए हैं और किसी भी तरह हंगामे से बचने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

सुबह से ही शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ ही तमाम गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो प्रमुख सचिव भूसरेड्डी के साथ आबकारी आयुक्त पी़ गुरुप्रसाद को भी मैदान में उतरना पड़ा. आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बताया कि आगे भी शराब की दुकानें खुलती रहेंगी. उन्होंने बताया कि अभी फैक्टरी से स्टॉक दुकानों तक पहुंचने में समय लग रहा है. ऐसे में कहीं भी एक व्यक्ति को एक बोतल से अधिक शराब नहीं दी जाए.

उन्होंने कहा कि निर्धारित कीमतों का भी ध्यान रखा जाए. कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शराब की दुकानों को खोलना गलत बताया जा रहा है. इस पर आबकारी मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने सब कुछ ध्यान में रखकर ये निर्णय लिया है. इससे राजस्व की भी बड़ी क्षति हो रही थी. आगे सरकार जो भी निर्णय करेगी, उसका पालन कराया जाएगा.

देश के ज्यादातर हिस्सों में खुलीं शराब की दुकानें, उमड़ी लोगों की भारी भीड़  प्रयागराज: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से शुरू होगा, जानें कैसी हैं तैयारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget