एक्सप्लोरर

Lockdown: लोगों के सहयोग से चल रहा है जनता भोजनालय, गरीबों की मिटती है भूख

लॉकडाउन के बीच लोगों के सहयोग से जनता भोजनालय चलाया जा रहा है.इस भोजनालय में गरीबों को खाना खिलाया जा रहा है.

कुशीनगर: कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों के सामने बेरोजगारी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. इन परिवारों के इस संकट की घड़ी में स्थानीय लोगों ने समउर बाजार में जनता भोजनालय का संचालन शुरू किया है. इलाके के कई बड़े लोगों के सहयोग से चलने वाले इस जनता भोजनालय में दोनों समय लगभग एक हजार लोगों का भोजन बनता है. लोग यहां भोजन करके जाते हैं.

यह भोजनालय लगभग 15 दिनों से संचालित हो रहा है. इसके साथ ही कसया कस्बे में राकेश जायसवाल जनता भोजनालय का संचालन कर रहे हैं. यहां रोज 500 पैकेट भोजन तैयार किया जाता है और सड़क पर घूमने वाले लोगों को पैकेट बांटा जाता है. साथ ही सड़क पर चलने वाले ट्रक चालकों को और ड्यूटी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को भी भोजन का पैकेट दिया जाता है.

बता दें कि यूपी का कुशीनगर जनपद बिहार बॉर्डर से सटा हुआ है. यहां गावों में रहने वाले मजदूर वर्ग के लोगों के लिए लॉकडाउन बड़ा संकट लेकर आया है. लोगों को रोजगार नहीं मिलने की वजह से उनके घर के चूल्हे बुझने लगे थे. क्षेत्र के लोगों से इनकी लाचारी नहीं देखी गई. लोगों ने जनता भोजनालय का प्रस्ताव रख इसे शुरू कराया. इस भोजनालय को चलाने का पूर्व प्रमुख ने जिम्मा उठाया. जब एक आदमी आगे आया तो सबने सहयोग देना शुरू कर दिया.

आज इस भोजनालय की स्थिति यह है कि यहां सुबह 500 लोगों का भोजन बनता है और शाम को भी इतने ही लोगों का भोजन बनता है. इस नेक कार्य मे क्षेत्र के लोग खुलकर सहयोग करते हैं. जिससे इसके संचालित होने में कोई दिक्कत नहीं होती है. इस भोजनालय में क्षेत्र के सभी जरूरतमंद आकर भोजन करते हैं. जनता भोजनालय को संचालित करने वाले लोगों का कहना है कि हम सभी लोगों का यह प्रयास है कि संकट की इस घड़ी में कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे.

इस जनता भोजनालय को संचालित करवाने वाले पूर्व प्रमुख विजय राय कहते हैं कि संकट की इस घड़ी में हम सभी गरीबों के साथ रहने का प्रयास कर रहे हैं. कोई दाल तो कोई चावल, कोई सब्जी तो कोई तेल लेकर गरीबों की मदद कर रहा है. गांव के छोटू मिश्रा कहते हैं कि हम सब तरह का खाना बनवाते हैं. किसी समय पूड़ी सब्जी तो किसी समय दाल-चावल सब्जी बनवाते हैं. हम सबका प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे.

ये भी पढ़ें-

व्हाट्सएप में शामिल हुआ मल्टी-डिवाइस फीचर, एक बार में कर सकेंगे कई डिवाइस से लॉग-इन

कोरोना वायरस: रैपिड एंडीबॉडी जांच किट की सप्लाई करने वाले दो आयातकों के लाइसेंस हुए रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget