एक्सप्लोरर

Lockdown 5 को लेकर बिहार सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कंटेनमेंट जोन में केंद्र की गाइडलाइन होगी लागू

कोरोना के मद्देनजर बिहार में लॉकडाउन 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है. केंद्र सरकार ने कंटेंमेंट ज़ोन के लिए जो आदेश और निर्देश जारी किए हैं उसे बिहार में हूबहू लागू करने का आदेश नीतीश सरकार ने दिया है.

पटना: लॉकडाउन का चौथा चरण आज यानि 31 मई को समाप्त हो रहा है. केंद्र ने कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ाने का एलान कर दिया है. इसे अनलॉक-1 का नाम दिया गया है. यानी इस बार कई चीजों की छूट देने का फैसला किया गया है.

इसके बाद अब बिहार के गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है. गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि बिहार सरकार ने विचार विमर्श के बाद ये निर्णय लिया है कि राज्य में अभी लॉकडाउन को एक महीने और जारी रखा जाए. सभी विभागों और क्षेत्रीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. साथ ही उनका कड़ाई से पालन करवाने को कहा गया है.

अपर मुख्य सचिव गृह ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य सरकार के सभी विभागों एवं क्षेत्रीय प्रशासन के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया जाता है कि गृह मंत्रालय के उपयुक्त आदेश एवं दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें. बता दें कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देश में 8 जून से लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की बात भी कही गई है.

Lockdown 5 को लेकर बिहार सरकार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कंटेनमेंट जोन में केंद्र की गाइडलाइन होगी लागू

गृह मंत्रालय के गाइडलाइन के मुताबिक, तीन फेज में खुलेगा देश

फेज 1 - आठ जून से धार्मिक स्थान, शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां खुलेंगे. इसके लिए एसओपी स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा. फेज 2- स्कूल-कॉलेज खोलने को लेकर जुलाई में फैसला होगा. फेज 3- स्थिति की समीक्षा के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पुल, बार, असेंबली हॉल को खोलने का फैसला होगा.

अंतरराज्यीय परिवहन पर रोक नहीं

अंतरराज्यीय परिवहन पर रोक नहीं होगी, हालांकि राज्य चाहें तो इस परिवहन को नियंत्रित कर सकता है, लेकिन इसके लिए पहले से लोगों को बताना होगा. 65 साल से ज्यादा के लोग, गर्भवती महिलाएं, पहले से बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह. सिर्फ जरूरी कार्य और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ही बाहर निकलें.

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी

पहले की तरह मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा. भीड़ लगाना मना होगा. शादियों के लिए ज्यादा से ज्यादा 50 लोग इकट्ठे हो पाएंगे. अंतिम संस्कार के लिए 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हों. सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा, शराब का सेवन प्रतिबंधित रहेगा.

महाराष्ट्र: अस्पतालों ने भर्ती करने से किया इनकार, गर्भवती महिला ने ऑटो रिक्शा में तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: CJP के अभिजीत दिपके की एंट्री पर CM सोरेन की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
'सपा ने अपना चेहरा दिखाया', विपक्ष के रवैये पर CM योगी ने साधा निशाना
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा- गाड़ी पलटने से सरकार बच गई

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget