एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: वकील का क़त्ल कर कुएं में फेंकी लाश, BJP विधायक के खिलाफ दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट

इलाहाबाद: इलाहाबाद में एक हफ्ते पहले अगवा हुए वकील विजय गुप्ता की आज एक कुएं से लाश मिलने के बाद जमकर हंगामा मचा. अगवा होने के बाद वकील ने एक दोस्त को फोन कर अपने साथ होने वाली किसी अनहोनी के लिए बीजेपी के स्थानीय विधायक प्रवीण पटेल के भाई छोटे सिंह के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई थी.

BJP विधायक के भाई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

पुलिस ने इस मामले में पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी और तीन दिन पहले बीजेपी विधायक के भाई के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था. वकील की लाश मिलने के बाद मृतक के रिश्तेदारों और स्थानीय नागरिकों ने आज जमकर हंगामा किया.

नाराज़ लोगों ने काफी देर तक लाश को उठने नहीं दिया और पुलिस पर पथराव किया. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज भी किया है. पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि कई दिनों तक पानी में होने की वजह से शव की दावे के साथ पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस ने इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.

आपको बता दें कि इलाहाबाद के उतरांव इलाके के चका गांव के रहने वाले 38 साल के विजय गुप्ता उर्फ़ बबलू पेश से वकील थें और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में प्रैक्टिस करते थें. तीन जून को रात नौ बजे वह बाइक से घर से निकले तो फिर वापस लौटकर नहीं आए. परिवार वालों ने इस मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

छोटे सिंह के खिलाफ कार्रवाई कराने की भी गुहार

विजय गुप्ता ने अगले दिन अपने एक दोस्त को फोन कर खुद के अगवा होने की बात बताई और उन्हें बताया कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए स्थानीय बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल के छोटे भाई छोटे सिंह ज़िम्मेदार होंगे. उन्होंने अनहोनी होने पर छोटे सिंह के खिलाफ कार्रवाई कराने की भी गुहार लगाई थी.

इस मामले में परिवार वालों ने पुलिस अफसरों का घेराव किया तो छह जून की रात को बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल के भाई छोटे सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया. हालांकि पुलिस ने अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था. आज दिन में पुलिस को वकील के घर से कुछ किलोमीटर दूर सुनसान इलाके के एक कुएं में लाश मिलने की खबर मिली.

लाश मिलने के बाद लोगों ने खूब किया हंगामा

पुलिस के मौके पर पहुँचते ही वकील विजय गुप्ता का परिवार वालों समेत इलाके के सैकड़ों लोग वहां पहुँच गए. कई दिनों तक पानी में पडी रहने की वजह से लाश को पहचानना मुश्किल हो रहा था. फिर भी परिवार वालों ने कपड़ों के आधार पर इसे वकील विजय गुप्ता के तौर पर ही पहचाना.

वकील की लाश मिलने के बाद लोगों ने खूब हंगामा किया. पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़ फोड़ की. पुलिस ने भी हल्का लाठी चार्ज किया है. पीड़ित परिवार ने विधायक के भाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और साथ ही पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख विरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख विरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget