एक्सप्लोरर

चारा घोटाला: CBI की स्पेशल कोर्ट में कल अपना बयान दर्ज कराएंगे लालू यादव

आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव चारा घोटाले के अलग-अलग मामले में सजायाफ्ता हैं. फिलहाल रांची की रिम्स में उनका इलाज चल रहा है. कल सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में वे अपना बयान दर्ज कराएंगे.

रांची: चारा घोटाले के अलग-अलग मामले में सजायाफ्ता आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव से जुड़ी खबर है. लालू यादव कल गुरुवार को कोर्ट में हाजिर होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे. फिलहाल लालू यादव रांची के रिम्स में अपना इलाज करा रहे हैं. सीबीआई के स्पेशल जज एसके शशि की अदालत ने डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले (कांड संख्या आरसी 47ए/96) में लालू प्रसाद के बयान दर्ज करने की तारीख 16 जनवरी निर्धारित की है.

बता दें कि चारा घोटाले के पांच मामलों में लालू आरोपी रहे हैं और कई मामले में कोर्ट का फैसला आ चुका है. कांड संख्या आरसी 47ए/96 मामले में वर्तमान में लालू यादव समेत 111 आरोपी सुनवाई का सामना कर रहे हैं. इनमें से 109 आरोपियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.

आरजेडी विधायक फराज फातमी ने NRC के खिलाफ तेजस्वी की रैली पर उठाए सवाल, नीतीश को बताया सबसे बड़ा चेहरा

आरोपितों के बयान दर्ज होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से गवाह पेश किए जाएंगे. आरोपितों की ओर से अदालत में गवाहों की सूची सौंपी जाएगी. अदालत के आदेश से गवाही आरंभ होगी. गवाही के बाद बचाव पक्ष एवं अभियोजन पक्ष में बहस होगी. इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी.

गौरतलब है कि चारा घोटाले के चार मामलों में अब तक लालू प्रसाद को सीबीआई की विशेष अदालत से सजा हो चुकी है. इसमें देवघर कोषागार मामला, दुमका कोषागार मामला और चाईबासा कोषागार के दो मामले शामिल हैं. लालू फिलहाल रांची की एक जेल में सजा काट रहे हैं. स्वास्थ्य कारणों से वह रिम्स में भर्ती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
370 बहाली की मांग को लेकर PDP करेगी प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती का ऐलान
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून, जयपुर और अजमेर में बारिश की संभावना
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'
बांकीपुर में हार पर RJD विधायक भाई वीरेंद्र, 'कुछ लोग हैं जिन पर…'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget