एक्सप्लोरर

BJP-JDU सीट बंटवारे पर लालू का आया ट्वीट, कहा- एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार !

बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के इतिहास पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! उन्होंने कहा, "फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें ."

पटना: आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बीजेपी और जेडीयू पर शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि ये दोनों दल पहले तो साथ मिल कर लड़ेंगे और फिर एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे. एनडीए में सीट बंटवारे के लिए समझौते की घोषणा होने के एक दिन बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह टिप्पणी की. लालू ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के इतिहास पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! उन्होंने कहा, "फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें ."

गौरतलब है कि बीजेपी और जेडीयू का 17 साल पुराना गठबंधन 2013 में टूट गया था लेकिन चार साल बाद वे फिर से एकजुट हो गए. आरजेडी अध्यक्ष ने "पल्टीमार" और "कल्टीमार" जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जो संभवत: क्रमश: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, "एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार."

महागठबंधन से तीन साल से भी कम समय में जेडीयू के बाहर होने के बाद आरजेडी ने नीतीश पर पाला बदलने का आरोप लगाया था. लालू के छोटे बेटे एवं तत्कालीन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद पिछले साल नीतीश नीत जेडीयू ने आरजेडी से नाता तोड़ लिया और एनडीए में लौट गया. मोदी पर विपक्ष लंबे चौड़े और झूठे वादे करने का आरोप लगाया करती है.

अगर नीतीश की तरह झुक जाता तो सीएम होता- तेजस्वी

लालू ने कहा कि पहले तो लोग उन दोनों (पार्टियों को) अलग-अलग हराया करते थे. अब उन्हें एक साथ हराया जाएगा. उन्होंने ट्वीट में कहा, "पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार." इस बीच, तेजस्वी ने मोतिहारी में एक जनसभा में कहा कि लालू सिर्फ एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं. वह राज्यव्यापी संविधान बचाओ न्याय यात्रा के तहत पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में थे. उन्होंने कहा, "यदि वह नीतीश की तरह बीजेपी के सामने झुक जाते तो आज वह बिहार के मुख्यमंत्री होते."

सबरीमाला में महिलाओं का विरोध करने वालों के साथ बीजेपी, अमित शाह ने कहा- मान्यताओं से जुड़े केस में कोर्ट ऐसे फैसले दे जिनका पालन हो सके

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार सुधा भारद्वाज को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget