एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: कुंभ पहुंचे पीएम मोदी, पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी

कुंभ के तीन शाही स्नान हो चुके हैं अब 4 मार्च को शिवरात्री का स्नान होगा.प्रियंका गांधी के भी यहां आने की चर्चा ज़ोरों पर हैं. 15 जनवरी से शुरू हुआ कुंभ मेला 4 मार्च को ख़त्म होगा.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज के कुंभ मेले में पहुंचे. पीएम के आने के साथ ही यहां हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे. उन्होंने गंगा स्नान करने के साथ ही संगम पर पूजा-अर्चना और आरती भी की. पीएम मोदी के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय भी मौजूद रहे. पीएम मोदी के कुंभ दौरे को लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

पीएम के दौरे में जो सबसे खास बात हुई वो ये कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पांव धोए. कुंभ के आयोजन में अहम रोल अदा करने वाले सफाई कर्मचारियों-नाविकों व पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित भी किया.

पीएम मोदी इससे पहले सोलह दिसम्बर को कुंभ आए थे और अनौपचारिक तौर पर मेले की शुरुआत की थी. बता दें कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ संगम में डुबकी लगाई थी. स्नान के बाद साधु संतों के साथ उन्होंने आरती भी की थी.

 कुंभ के तीन शाही स्नान हो चुके हैं अब 4 मार्च को शिवरात्री का स्नान होगा.प्रियंका गांधी के भी यहां आने की चर्चा ज़ोरों पर हैं. 15 जनवरी से शुरू हुआ कुंभ मेला 4 मार्च को ख़त्म होगा.

इस बार का कुंभ मेला कई मायनों में ख़ास रहा. योगी सरकार ने सबसे पहले इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया. नारा दिया गया दिव्य कुंभ, भव्य कुंभ. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक मेले के लिए भरपूर इंतजाम किए गए.

कुंभ का माहौल कभी राजनैतिक रहा तो कभी आध्यात्मिक. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर मंत्री स्मृति ईरानी संगम में डुबकी लगा चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ तो अपनी पूरी कैबिनेट के साथ कुंभ मेले में स्नान कर चुके हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संगम नहा लिया.

यूपी सरकार के दावे के मुताबिक़ अब तक क़रीब 20 करोड़ 54 लाख श्रद्धालु कुंभ मेले में स्नान कर चुके हैं. ये अब तक का रिकार्ड है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं...', पटियाला में पिटबुल हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता नहीं...', पटियाला में पिटबुल हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget