एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019 : जानें कितने प्रकार के होते हैं अखाड़े और क्या हैं इनका महत्‍व

Kumbh Mela 2019 : अखाड़ा सामाजिक व्यवस्था, एकता और संस्कृति तथा नैतिकता का प्रतीक है. 'अखाड़ा' शब्द 'अखण्ड' शब्द का अपभ्रंश है जिसका अर्थ न विभाजित होने वाला है.

प्रयागराज: प्रयागराज में अगले साल होने वाले कुंभ की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. राज्य सरकार के मुताबिक, 15 जनवरी (मकर संक्रांति) को 1.2 करोड़, 21 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को 55 लाख, 4 फरवरी (मौनी अमावस्या) को 3 करोड़, 10 फरवरी (बसंत पंचमी) को 2 करोड़, 19 फरवरी (माघी पूर्णिमा) को 1.6 करोड़ और 4 मार्च (महाशिवरात्रि) को 60 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. जहां एक तरफ कुंभ की तैयारी जोरों पर हैं वहीं हम आपको बताने जा रहे हैं कि कुंभ में अखाड़ों का क्या महत्व होता है. लेकिन अखाड़ों के बारे में सुनते ही सवाल उठता है कि आखिर ये अखाड़े क्या होते हैं? इनका क्या महत्व है? आइए इस पर विस्तार से चर्चा करें.

अखाड़ा सामाजिक व्यवस्था, एकता और संस्कृति तथा नैतिकता का प्रतीक है. 'अखाड़ा' शब्द 'अखण्ड' शब्द का अपभ्रंश है जिसका अर्थ न विभाजित होने वाला है. इन अखाड़ा मठो की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजिक मुल्यों को बनाए रखना होता है. ये अखाड़े कुंभ या अर्धकुंभ में साधु-संतों के अलग-अलग संगठन में विभाजित होते हुए भी एकता के प्रतीक होते हैं. इन अखाड़ों की प्राचीन काल से ही स्नान पर्व की परंपरा चली आ रही है. आइए अखाड़े कितने प्रकार के होते हैं इस पर चर्चा करते हैं.

कितने प्रकार के होते हैं अखाड़े

अखाड़ों को इष्ट देव के आधार पर विभाजित किया जाता है. फिलहाल इन्हें तीन अलग-अलग तरह में विभाजित किया जा सकता है. ये तीन अखाड़े हैं कि शैव अखाड़े, वैष्णव अखाड़े और उदासीन अखाड़ा. आइए जानते हैं तीनों में अंतर क्या है

1-शैव अखाड़े- इस अखाड़े के लोग भगवान शिव को मानने वाले होते हैं. वह शिव की पूजा विभिन्न तरीकों से करते हैं. 2-वैष्णव अखाड़े- इस अखाड़े के लोग जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है. विष्णू की साधना करते हैं 3-उदासीन अखाड़ा- यह अकाखाड़ा सिक्ख सम्प्रदाय के आदि गुरु श्री नानकदेव के पुत्र श्री चंद्रदेव जी को उदासीन मत का प्रवर्तक माना जाता है. इस संप्रदाय के अनुयाई ‘ॐ’ की उपासना करते हैं.

बता दें कि अखाड़ों में आपसी सामंजस्य बनाने और आंतरिक विवादों को सुलझाने के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् का गठन किया गया है.

क्या होता है दण्डी बाड़ा

जो सन्यासी हाथ में ब्रम्ह दण्ड धारण करें उन्हें दण्डी संन्यासी कहा जाता है. दण्डी संन्यासियों का संगठन दण्डी बाड़ा के नाम से जाना जाता है. “दण्ड संन्यास” सम्प्रदाय नहीं अपितु आश्रम परम्परा है. यह अधिकार सिर्फ ब्राह्मणों को होता है.

क्या होता है आचार्य बाड़ा

आचार्य बाड़ा सम्प्रदाय को रामानुज सम्प्रदाय के नाम से भी जाना जाता है. इस सम्प्रदाय के पहले आचार्य शठकोप हुए जो सूप बेचा करते थे. उनके शिष्य मुनिवाहन हुए. तीसरे आचार्य यामनाचार्य हुए. चौथे आचार्य रामानुज हुए. उन्होंने कई ग्रन्थ बनाकर अपने सम्प्रदाय का प्रचार किया. तभी से इस सम्प्रदाय का नाम श्री रामानुज सम्प्रदाय हो गया. इस सम्प्रदाय के अनुयायी नारायण की आराधना करते है और लक्ष्मी को अपनी देवी मानते हैं.

प्रयागवालों

प्रयागराज के सबसे प्राचीन निवासी होने के कारण इनका नाम प्रयागवाल पड़ा. कुम्भ मेला और माघ मेला में आने वाले तीर्थयात्री प्रयागवाल द्वारा बसाये जाते रहे हैं और वे ही इनका धार्मिक कार्य करते हैं. तीर्थयात्री के धार्मिक गुरु रूप माने जाने वाले इन प्रयागवालों को ही त्रिवेणी क्षेत्र में दान लेने का एक मात्र अधिकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
नोएडा में 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान, एक महीने पहले हुई थी शादी
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget