एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए समुद्र मंथन होते देख सकेंगे श्रद्धालु

Kumbh Mela 2019: ब्लिंक 360 के प्रबंध निदेशक लोवालेन रोजारियो ने बताया कि हमने सबकुछ अपने स्टूडियो में तैयार किया है. हम प्रोजेक्शन मैपिंग की अवधारणा खास तौर पर इस कुंभ मेले के लिए लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर एक स्थित हॉल में एक शो में 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. हम एक घंटे में दो शो चलाएंगे और एक शो सात मिनट का होगा.

प्रयागराज: अहमदाबाद की कंपनी ब्लिंक 360 ने कुंभ मेले में लोगों को 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए समुद्र मंथन और रामायण का वीडियो दिखाने की तैयारी की है. यह एक नई प्रौद्योगिकी है जिसका उपयोग अभी तक विशाल इमारतों पर होता रहा है लेकिन कुंभ में इसका उपयोग हॉल के भीतर छोटे ढांचे पर होगा.

ब्लिंक 360 के प्रबंध निदेशक लोवालेन रोजारियो ने बताया, “हमने सबकुछ अपने स्टूडियो में तैयार किया है. हम प्रोजेक्शन मैपिंग की अवधारणा खास तौर पर इस कुंभ मेले के लिए लेकर आए हैं.”

रोजारियो ने बताया, “समुद्र मंथन की कहानी को पर्दे पर उतारने में हमें डेढ़ महीने का समय लगा और करीब 100 लोगों ने इस परियोजना पर काम किया है. इस फिल्म के लिए वृंदावन के प्रेम मंदिर का सेट तैयार किया गया है. हम इसी सेट पर पूरी फिल्म दिखाएंगे.”

उन्होंने बताया, “यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें विजुअल इफेक्ट भी है. यह पूरी फिल्म एनिमेटेड है. प्रोजेक्शन मैपिंग आमतौर पर एक ढांचे पर की जाती है. हमने फोम से एक कृत्रिम मॉडल बनाया है. यह कुल मिलाकर 3जी प्रोजेक्शन होगा. 3डी फिल्म देखने के लिए व्यक्ति को 3डी चश्मा पहनना पड़ता है, लेकिन यहां आपको 3डी चश्मा नहीं पहनना पड़ेगा.”

रोजारियो ने बताया, “हमने स्वयं यह टेक्नोलॉजी पेश की है. अभी तक प्रोजेक्शन मैपिंग का उपयोग विशाल इमारतों पर किया जाता रहा है. लेकिन हमने हॉल के भीतर छोटे ढांचे पर यह शुरू किया है.”

उन्होंने बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर एक स्थित हॉल में एक शो में 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. हम एक घंटे में दो शो चलाएंगे और एक शो सात मिनट का होगा. ये वीडियो हिंदी भाषा में हैं और प्रति व्यक्ति 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि कंपनी ने इस आयोजन के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का निवेश किया है और हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget