एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: बारिश ने बढ़ाई ठंड, श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना

मौसम के इस बदले हुए मिजाज़ ने कुंभ मेले में ठंड की वापसी करा दी है. बारिश की वजह से मेले में आज जगह जगह श्रद्धालु ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए. कुछ लोगों ने मौसम का आनंद लिया तो बाकी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रयागराज में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं.

प्रयागराज: प्रयागराज के कुंभ मेले में आज अचानक मौसम का मिजाज़ बदलने से श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मेले में दोपहर से ही रुक-रूककर हल्की बारिश हो रही है. इसके साथ ही आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं. बारिश की वजह से जगह जगह सड़कों व रास्तों पर पानी भर गया है और कीचड फ़ैल गया है.

मौसम के इस बदले हुए मिजाज़ ने कुंभ मेले में ठंड की वापसी करा दी है. बारिश की वजह से मेले में आज जगह जगह श्रद्धालु ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए. कुछ लोगों ने मौसम का आनंद लिया तो बाकी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रयागराज में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और सर्द हवाएं चल रही हैं. सुबह से कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि दोपहर से रुक रूककर हल्की बारिश हो रही है. बारिश के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले- कुंभ को लेकर मेला प्रशासन द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि मकर संक्रांति से लेकर अब तक लगभग 12.5 करोड़ लोगों ने स्नान किया.

मेला प्रशासन की विज्ञप्ति के मुताबिक, कुंभ मेला 14 जनवरी, 2019 को मकर संक्रांति पर्व के साथ शुरू हुआ और तब से लगातार श्रद्धालुओं और साधु संतों का मेले में आगमन और स्नान जारी है. 14 जनवरी से दो फरवरी तक करीब 7.49 करोड़ लोगों ने स्नान किया.

मेला प्रशासन का दावा है कि तीन फरवरी से चार फरवरी शाम 5 बजे तक लगभग पांच करोड़ लोगों ने सोमवती मौनी अमावस्या पर गंगा और संगम स्नान किया. विज्ञप्ति के मुताबिक अब तक लगभग 12.5 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget