एक्सप्लोरर

Kumbh Mela 2019: कुंभ में भीड़ प्रबंधन के लिए होगा आर्टिफीशियल इंटलीजेंस का इस्तेमाल

Kumbh Mela 2019: संगम नगरी प्रयागराज में 15 जनवरी से होने वाले कुंभ मेला में भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिये पहली बार आर्टिफीशियल इंटलीजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है.

लखनऊ: संगम नगरी प्रयागराज में 15 जनवरी से होने वाले कुंभ मेला में भीड़ प्रबंधन और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिये पहली बार आर्टिफीशियल इंटलीजेंस का इस्तेमाल किया जा रहा है. यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि विस्तृत क्षेत्र में फैले कुंभ मेले में पहली बार आर्टिफीशियल इंटलीजेंस का इस्तेमाल हो रहा है.

उन्होंने कहा कि 3200 हेक्टेयर में फैले मेले में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि पूरे इलाके के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सके.

उन्होंने कहा कि आर्टिफीशियल इंटलीजेंस कमांड और कंट्रोल सेंटर पुलिस के हाथ में होगा जिससे पुलिसकर्मी भीड़ की स्थिति पर नजर रख सकेंगे साथ ही कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की निगरानी कर सकेंगे. 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज यात्रा के दौरान इस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन करेंगे.

कुंभ मेले में यातायात प्रबंध की विस्तृत कार्ययोजना बनायी गयी है और इसमें गूगल मैप की भी मदद ली गयी है. मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये टेलीफोन सुविधायें, बैकिंग सुविधायें तथा पानी के एटीएम की सुविधा पूरे मेला क्षेत्र में उपलब्ध रहेगी.

इस साल पवित्र स्नान मकर संक्राति (15 जनवरी), पौष पूर्णिमा (21 जनवरी), मौनी अमावस्या (चार फरवरी), बसंत पंचमी (10 फरवरी), माघी पूर्णिमा (19 फरवरी) और महाशिवरात्रि (चार मार्च) को होगा. इनमें शाही स्नान मकर संक्राति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी को होगा.

मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिये समूचे मेला इलाके में 40 हजार सात सौ एलइडी लाइट लगायी जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते
'देश में गुस्सा और आक्रोश है', मनोज झा बोले- लोग शौक से सड़क पर नहीं उतरते

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget