एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप: कुलदीप सेंगर की सीबीआई रिमांड 27 अप्रैल तक बढ़ी

पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब नाबालिग पीड़िता ने सेंगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने को आत्मदाह का प्रयास किया.

उन्नाव: उन्नाव के चर्चित गैंगरेप मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर की पॉक्सो कोर्ट में पेशी हुई जहां उनकी रिमांड 27 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है. बता दें कि इस पूरे मामले तीन केस पर जांच हो रही है. पूरा मामला उस वक्त सुर्खियों में आया जब नाबालिग पीड़िता ने सेंगर के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने को आत्मदाह का प्रयास किया.

ये है पूरा मामला

इस मामले में पहली प्राथमिकी कथित बलात्कार के संबंध में है जिसमें सेंगर और एक महिला शशि सिंह आरोपी हैं. दूसरी प्राथमिकी हिंसा से और पीड़िता के पिता की न्यायिक हिरासत में मौत से संबंधित है. हिंसा मामले में चार स्थानीय लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

तीसरा मामला पीड़िता के पिता के खिलाफ उन आरोपों से जुड़ा है जिसमें उन्हें शस्त्र कानून के तहत गिरफ्तार करके स्थानीय पुलिस ने जेल में बंद कर दिया था. वहां रहस्यमयी हालत में उनकी मौत हो गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की बात सामने आई थी.

पीड़िता का आरोप है कि विधायक ने चार जून 2017 में अपने आवास पर उसके साथ रेप किया था जब वह अपने रिश्तेदार के साथ वहां नौकरी मांगने गई थी. पीड़िता के पिता की विधायक के भाई और अन्य की कथित तौर पर मारपीट के बाद करीब एक सप्ताह के बाद न्यायिक हिरासत में मौत हो गई थी.

अपने विधायक पर रेप के आरोप लगने से शर्मिंदगी झेल रही योगी आदित्यनाथ सरकार ने इन मामलों को जांच के लिए केंद्र के पास भेज दिया था. लड़की के पिता की मौत के पहले का एक तथाकथित वीडियो वायरल हो गया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस की मौजूदगी में विधायक के भाई और अन्य ने उनके साथ मारपीट की थी. उन्हें रायफल के बट और लाठी डंडों से मारा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अरविंद केजरीवाल
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget