एक्सप्लोरर

यूपी: पहली बार मुख्यमंत्री आवास में आयोजित की गई 'फलाहार पार्टी'

लखनऊ: मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक के यहां आपने इफ्तार पार्टी की तस्वीरें देखी होंगी. लेकिन क्या आपने कभी किसी नेता को नवरात्र में फलाहार पार्टी देते देखा है ? यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज अपने नए आवास पर फलाहार का कार्यक्रम रखा.

अब बदल गई है सीएम आवास की तस्वीर

अब तक आपने उत्तर प्रदेश के 5 कालीदास मार्ग यानि मुख्यमंत्री आवास में ये तस्वीरे देखी होंगी. अखिलेश यादव और मुलायम सिंह ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी देते रहे हैं लेकिन अब सीएम आवास की तस्वीर बदल गई है. तस्वीर अब कुछ ऐसी है.

सीएम हाउस में योगी आदित्यनाथ ने मंत्री विधायकों और बीजेपी के बड़े नेताओं के लिए फलाहार का कार्यक्रम रखा है. अब इसे बदलते भारत की नई धारा की राजनीति कहिए या सरकार बदलने का असर. इफ्तार की जगह अब फलहार ने ले ली है और इसकी शुरुआत होती है आज सुबह से. सिलसिलेवार तरीके इस बदलते घटनाक्रम को देखते हैं तो बात बेहतर समझ में आएगी.

योगी ने गृह प्रवेश के लिए चुना नवरात्र के शुभ दिन

नवरात्र के पहले दिन शुभ मुहूर्त में सीएम योगी आदित्यानाथ ने 5 कालीदास मार्ग सीएम आवास में कदम रखा, योगी को सीएम बने 11 दिन हो गए थे लेकिन इसी खास दिन यानि चैत नवरात्र के पहले दिन योगी ने गृह प्रवेश किया. योगी ने गृह प्रवेश के लिए नवरात्र के शुभ दिन चुना और पहले ही दिन फलाहार पार्टी रख दी.

आपको बता दें कि फलाहार पार्टी में करीब 200 लोगों को बुलाया गया है जो लोग व्रत किये हुए हैं उन्हें फलाहार में सेब, केला, अंगूर, नारंगी, पपीता, मखाना मिलेगा. साथ ही ऐसी व्यवस्था भी की गई है कि जो लोग व्रत नहीं हैं उनको पूरी, आलू की सब्जी, पनीर की सब्जी, छोले-चावल, दाल, सलाद, गुलाब जामुन और खीर परोसा जाएगा.

अब तक ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी की खूब खबरें आया करती थीं लेकिन ये भारतीय राजनीति का पहला घटनाक्रम है जब फलाहार की पार्टी रखी गई है, योगी के इस फलाहार की हर तरह चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी लोग लिख रहे हैं. ट्विटर पर राहुल त्रिपाठी ले लिखा, अब की बार फलाहार. तो वही अनिल त्रिवेदी लिखते हैं कि जिस मुख्यमंत्री आवास में रोजा इफ्तार हुआ करता था, आज वहां फलाहार आमंत्रण है. सब योगी आदित्यनाथ जी की महिमा है.

तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को आइना दिखाने की कोशिश

आमतौर पर गृह प्रवेश पर जश्न होता है लेकिन योगी ने फलाहार का कार्यक्रम रख सब को चौंका दिया. आखिर योगी ने ऐसा क्यों किया. दरअसल इस फलाहार पार्टी से योगी ने तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को आइना दिखाने की कोशिश की है. संदेश साफ है कि अगर इफ्तार होगा तो फलाहार भी होगा. फलाहार के भोज पर आम पब्लिक योगी का जय जयकार कर रही है.

सीएम खुद व्रत के दौरान अन्न नहीं लेते और पूरा दिन उनका फल और ड्राई फ्रूट पर ही बीतता है. व्रत के दौरान योगी सुबह सुबह ही पूजा करते हैं. सीएम योगी ने पूजा-पाठ के बाद फलाहार कर अपने व्रत की शुरुआत की है. दिन में उनके साथ योगी के डुमरियागंज से विधायक राघवेंद्र सिंह ने भी फलाहार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget