एक्सप्लोरर

एक घंटे में तय होगा मेरठ से दिल्ली का सफर, सरकार ने बनाई 30 हजार करोड़ की योजना

सरकार ने दिल्ली और मेरठ को जोड़ने के लिए एक प्लान बनाया है. रीजनल रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर 30 हजार करोड़ से अधिक का खर्चा कर दिल्ली को मेरठ से जोड़ा जाएगा.

गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 32,500 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इन परियोजनाओं में दिल्ली और मेरठ को गाजियाबाद के रास्ते जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी 'रीजनल रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम' (आरआरटीएस) का शिलान्यास, हिंडन हवाईअड्डे के सिविल एनक्लेव का उद्घाटन और दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन का विस्तार शामिल हैं.

इस अवसर पर मोदी ने लोगों से कहा,"आरआरटीएस का निर्माण 30,000 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से किया जा रहा है. देश के इस पहले आरआरटीएस का काम पूरा हो जाने पर दिल्ली और मेरठ के बीच दूरी महज एक घंटे की रह जाएगी."

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन के विस्तार के तहत अब शहीद स्थल (नया बस अड्डा) दिल्ली के दिलशाद गार्डन से जुड़ जाएगा. वहीं, हिंडन हवाईअड्डा में नया टर्मिनल वाणिज्यिक उड़ानों के लिए है. उल्लेखनीय है कि यह हवाईअड्डा अभी तक सिर्फ वायुसेना के परिचालन के लिए था. प्रधानमंत्री ने लोनी टॉऊन इलाके में दो मॉडल इंटर कॉलेजों (लड़के और लड़कियों के लिए एक-एक), पेयजल संयंत्र और सीवेज शोधन केंद्र का उदघाटन किया.

पत्नी डिंपल कन्नौज से तो पति अखिलेश यादव कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

मोदी ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता वीके सिंह के लोकसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इनमें एक समेकित यातायात प्रबंध प्रणाली (आईटीएमएस), 45 मीटर चौड़ी उत्तरी बाहरी सड़क और बाहरी रिंग रोड सहित अन्य शामिल हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि गाजियाबाद को इसके तीन 'सी' कनेक्टिविटी (संपर्क), क्लीननेस (स्वच्छता) और कैपिटल (पूंजी) के लिए जाना जाता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र की पहले बेहद खराब छवि थी, लेकिन अब अच्छी हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी है.

उन्होंने कहा कि दूसरे सी का अर्थ स्वच्छता से है जिसका पता हाल ही में आयी स्वच्छता रैंकिंग से चलता है जिसमें गाजियाबाद का 13वां स्थान है जबकि 2017 में वह 351वें स्थान पर था. मोदी ने कहा कि यह एक 'ऊंची छलांग' है जिसका श्रेय लोगों, जिला प्रशासन और राज्य सरकार को जाता है.

AIIMS गोरखपुर में 183 शिक्षकों और 300 रेजिडेंट डॉक्टर्स की बहाली प्रक्रिया शुरू

तीसरे सी कैपिटल (पूंजी है) को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जनपद औद्योगिक और व्यापारिक हब के रूप में पहचाना जाता है. उन्होंने कहा कि संपर्क परियोजनाओं से न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे बल्कि हजारों यात्रियों को भी लाभ होगा. लोग दफ्तर में आठ से नौ घंटे काम करते हैं और दो से तीन घंटे उनके सफर में लग जाते हैं. उन्होंने कहा कि सड़क और मेट्रो रेल की कनेक्टिविटी से लोगों का सफर का समय घटेगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा खराब थी, गन्ना किसानों को उनका बकाया नहीं मिलता था, अपराध चरम पर था और विकास के नाम पर लूट होती थी, लेकिन अब सब बदल गया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अधीन हम न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में बदलाव में सफल रहे हैं.

बीजेपी और सीएम योगी के धुर विरोधी रहे जमुना निषाद की पत्नी और बेटे बीजेपी से जुड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने करवाई फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget