एक्सप्लोरर

केंद्र में मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाहते हैं सपा-बसपा लेकिन देश मोदी को चाहता है: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा के सम्भावित गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि ये दोनों दल केन्द्र में मजबूत नहीं, बल्कि मजबूर सरकार चाहते हैं, मगर उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और बसपा के सम्भावित गठबंधन पर तंज करते हुए कहा कि ये दोनों दल केन्द्र में मजबूत नहीं, बल्कि मजबूर सरकार चाहते हैं, मगर उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा. मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा को मजबूर सरकार चाहिये, लेकिन देश को मजबूत सरकार चाहिये. मजबूर सरकार जो बनेगी, वह खामख्याली के हिसाब से कांग्रेस की अगुवाई वाली हो सकती है लेकिन मजबूत सरकार तो नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में बनेगी. ऐसा हमारा और पूरे देश का विश्वास है. उन्होंने दावा किया कि सपा, बसपा और कांग्रेस के गठबंधन से अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत की सम्भावनाओं पर दूर-दूर तक कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जनता इन दलों की अवसरवादी लीला को अच्छी तरह जानती है. क्या बीजेपी का ये बड़ा दांव महागठबंधन को कर देगा फेल, विपक्षी खेमे में खलबली उप मुख्यमंत्री ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि साल 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में यादव बहुल क्षेत्रों में भाजपा की जीत, इस बात की परिचायक है कि प्रदेश में इस समुदाय के लोग अवसरवादी नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी और विकासवादी हैं. भाजपा द्वारा विभिन्न जातियों के अलग-अलग सम्मेलन आयोजित किये जाने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवालों पर मौर्य ने कहा कि जतिवाद की राजनीति करने वाले लोग भाजपा को पाठ ना पढ़ाएं. संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार, चाहे वह पिछड़ा वर्ग हो, चाहे अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग हो, उसके लोगों को बुलाकर उनके साथ बातचीत करना और उचित सम्मान दिलाना हमारी सरकार और पार्टी की प्राथमिकता है. राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कर्मियों से बहस के बाद कांस्टेबल को हटाया उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने इसी के क्रम में सफल सम्मेलन आयोजित किये हैं. विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस बौखलाहट की वजह से इन सम्मेलनों पर निशाना साध रहे हैं. उन्हें पता चल गया है कि पिछड़ा वर्ग इनके हाथ से निकल गया है और उनकी ओर देखने तक को तैयार नहीं है. यह वर्ग मोदी की ओर देख रहा है. मौर्य ने दावा किया कि बिरादरियों के सम्मेलनों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया." मैं समझता हूं कि जो उत्साह वर्ष 2014 और 2017 में था, दोनों को मिलाकर जो बाकी रह गया था, वह सब वोट भी 2019 में भाजपा को मिलेगा. भारत के प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग के हैं, तो पिछड़ा वर्ग उत्साहित महसूस कर रहा है. वर्ष 2019 में हम उत्तर प्रदेश में 73 से ज्यादा सीटें जीतेंगे." सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव द्वारा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा गठित किये जाने के बारे में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के घटनाक्रम चलते रहते हैं और उनसे कोई फर्क नहीं पड़ता. हम जनता के आशीर्वाद से अपने कार्यकर्ताओं के दम पर लोकसभा चुनाव जीतेंगे. सपा-बसपा सरकारों के पास गरीबी को हटाने के लिए कोई एजेंडा नहीं था: सीएम योगी अमेठी में राहुल ने राफेल पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- वो मेरी आखों में नहीं देख सके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget