एक्सप्लोरर

केसी त्यागी का NDA में रार से इनकार, कहा-हमारा लक्ष्य अगले विधानसभा चुनाव में 220 सीटें जीतना है

जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार में NDA के दलों के बीच किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में NDA का लक्ष्य 220 सीटें जीतना है.

नई दिल्ली: जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने बिहार में NDA के बीच किसी भी तरह के रार की बातों से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि बिहार में हम एनडीए का हिस्सा हैं और एकजुट हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि अगले साल विधानसभा चुनाव में एनडीए 220 सीटें जीतना है. वहीं केसी त्यागी ने इफ्तार को लेकर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर फिर से निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब अबुधाबी में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, पीएम मोदी ने उसका शिलान्यास किया था तब उद्घाटन के दौरान वहां मुसलमानों ने भी राम नाम के नारे लगाए थे. केसी त्यागी ने गिरिराज सिंह के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसे बयान देकर गिरिराज सिंह दुनिया भर में मोदी , भारत और हिन्दू धर्म को बदनाम कर रहे हैं.

बता दें कि कल गिरिराज सिंह ने बिहार में सत्तारूढ़ दलों (बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी) के नेताओं की चार तस्वीरों को ट्वीट करते हुए पूछा कि अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते हैं? गिरिराज सिंह ने कहा, ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???''

उनके ट्वीट पर पलटवार करते हुए केसी त्यागी ने कहा था कि गिरिराज प्रधानमंत्री की वो बात भूल गए जो प्रधानमंत्री ने संसद भवन में कही थी कि सभी धर्मों को साथ लेकर चलना है. केसी त्यागी ने कहा कि हम कल भी ईद के मौके पर मुस्लिमों को गले लगाएंगे और उससे भी गिरिराज को जलन जरूर होगी.

केसी त्यागी ने कहा था, '' मैं गिरिराज सिंह को पीएम का एक चित्र भेज रहा हूं, जिसमें प्रधानमंत्री जी दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद जो आबूधावी में स्थित है, वहां के शेख जायद और इमाम के साथ बड़ी मोहब्ब्त के साथ पूरी मस्जिद का निरिक्षण कर रहे हैं. जो उनके विश्वास जीतने की परंपरा का हिस्सा है. अब चुनाव का वक्त नहीं है, हां सुर्खियां बटोरने का वक्त जरूर है. इसलिए हमारे मित्र गिरिराज सिंह को नसीहत है कि वह तंगदिली छोड़े.''

केसी त्यागी ने गिरिराज सिंह को तंगदिल हिन्दू बताते हुए कहा था, '' हम फिराक दिल हिन्दू हैं और गिरिराज सिंह तंगदिल हिन्दू हैं. हम फलाहार का त्योहार भी मनाएंगे और उसमें मुस्लिम, ईसाई और सिख भी होंगे. तंगदिली से देश नहीं चलता और बिहार में रामविलास जी, नीतीश जी और श्री सुशील मोदी जितनी मोहब्बत से मिलेंगे और खुशियां मनाएंगे NDA उतना ही मजबूत होगा. हम देशभर के हिन्दू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हैं. कल फिर जब हम गले मिलेंगे तो श्री गिरिराज सिंह को पुण: तकलीफ होगी, ऐसी मेरी आशा है.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
Amarnath Yatra: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन जम्मू पहुंचे श्रद्धालु परेशान, बोले- पहले पंजीकरण कराएं, नहीं तो होगी दिक्कत

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget