एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: चौबेपुर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित, शहीद की बेटी बोली- मैं बनूंगी पुलिस अधिकारी

कानपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी कानपुर दिनेश कुमार पी ने तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है.

कानपुर: कानपुर एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर के बाहर हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद ड्यूटी में ढिलायी बरतने के आरोप में तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने बताया कि निलंबित होने वालों में उप निरीक्षक कुंवरपाल, कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं.

निलंबित होने वाले तीनों पुलिसकर्मी चौबेपुर थाने में तैनात थे. तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आई तो उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि तीनों पुलिसकर्मी चौबेपुर के थाना प्रभारी विनय तिवारी के साथ विकास दुबे के घर बुधवार को गए थे. स्थानीय कारोबारी राहुल तिवारी की शिकायत पर पुलिस वहां दबिश देने गई थी. राहुल को विकास दुबे ने पुलिस की मौजूदगी में पीटा था. जब तिवारी ने बीच बचाव की कोशिश की तो दुबे ने कथित रूप से उनका मोबाइल छीनकर उनके साथ भी बदसलूकी की थी. उसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई थी. इस मामले के बाद पुलिस टीम वापस लौट आई थी. मुठभेड़ की वारदात के बाद विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है.

Kanpur Encounter: चौबेपुर थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित, शहीद की बेटी बोली- मैं बनूंगी पुलिस अधिकारी

गौरतलब है कि, बृहस्पतिवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था जिसमें एक क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हुए हैं. घटना के बाद से पुलिस को दुबे का कोई सुराग नहीं मिला है.

बता दें कि, कानपुर के बिकरू गांव में हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थे. रविवार को बेटियों ने उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया. अब शहीद देवेंद्र मिश्रा की बेटी वैष्णवी मिश्रा ने पुलिस फोर्स ज्वाइन करने की बात कही है. वैष्णवी ने कहा कि वह अपने पिता का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगी. पुलिस अधिकारी बनकर अपने पिता की तरह देश की सेवा करेंगी.

वैष्णवी ने कहा, 'मैं मेडिकल की परीक्षा की तैयारी कर रही थी, लेकिन अब मैं पुलिस अधिकारी बनूंगी और अपने पिता की तरह देश की सेवा करूंगी.' वैष्णवी ने कहा कि वह विकास दुबे जैसे अपराधियों को वहीं भेजेगी, जहां उनकी असली जगह है.

यह भी पढ़ें:

कानपुर हमले में बचे पुलिस अधिकारी ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देनेवाली कहानी, कहा-वो कयामत की रात थी

Kanpur Encounter मोस्ट वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के नाम ढाई सौ बीघा जमीन, कानपुर-लखनऊ में है करोड़ों की संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
कांग्रेस पर निशाना साध राहुल और अखिलेश के समर्थन में मायावती? कर दी बड़ी मांग
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा,  BJP ने रखी स्पीकर को हटाने की मांग
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा,  BJP ने रखी स्पीकर को हटाने की मांग
ब्रज में BJP का चुनावी मंथन, नितिन नवीन चुनावी तैयारियों का लेंगे फीडबैक
ब्रज में BJP का चुनावी मंथन, नितिन नवीन चुनावी तैयारियों का लेंगे फीडबैक
VIDEO: कलाकार ने कहा- बढ़िया, तो सुनकर हंस पड़े मोकामा विधायक अनंत सिंह
VIDEO: कलाकार ने कहा- बढ़िया, तो सुनकर हंस पड़े मोकामा विधायक अनंत सिंह

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
ट्रंप ने क्यों ठुकराया ईरान का सीजफायर का प्लान? डिप्लोमैट ने कर दिया खुलासा
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
'जालीदार वोट न छिटक जाए...', राम मंदिर को लेकर सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
Embed widget