एक्सप्लोरर

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का कन्नौज लोक सभा सीट पर नहीं पड़ेगा असर: समाजवादी पार्टी

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा अब अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव को मान रहा है. शिवपाल सिंह यादव इस की घोषणा कर चुके हैं कि वो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारेंगे. लेकिन वो अखिलेश यादव को घेरने की योजना तैयार कर रहे हैं.

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा का कहना है कि कन्नौज लोकसभा सीट से चाचा शिवपाल ने भतीजे को खुला चैलेंज किया है, लेकिन भतीजे ने उन्हें चैलेंज नहीं किया है. उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव बड़े हैं और उन्हें मन में उदारता का भाव रखना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. फिर भी कन्नौज लोक सभा सीट पर सेक्युलर मोर्चे का कोई असर पड़ने वाला नहीं है.

मुन्ना ने कहा कि कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादियों का गढ़ रहा है हम लगातार यहां से लोकसभा सीट जीतते चले आ रहे हैं. 1984 में कांग्रेस की शीला दीक्षित ने यहां से एक बार चुनाव जीता था इसके बाद से यहां पर समाजवादियों का कब्ज़ा रहा है.

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया है. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा अब अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी अखिलेश यादव को मान रहा है. मोर्चे के संयोजक शिवपाल सिंह यादव इस की घोषणा कर चुके हैं कि वो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारेंगे. लेकिन वो अखिलेश यादव को घेरने की योजना तैयार कर रहे हैं.

कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी सेक्युलर मोर्चा मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट देकर उतारने की रणनीति में जुटा है. कन्नौज लोकसभा सीट का जातिगत आंकड़ा बड़ा ही दिलचस्प है. कन्नौज में सबसे अधिक ओबीसी वोटर है जो करीब 46 फीसदी हैं. इसके बाद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाती और मुस्लिम और जनरल वोटर हैं. अगर समाजवादी सेक्युलर मोर्चे से मुस्लिम कैंडिडेट चुनाव लड़ता है तो मुस्लिम वोट कटेगा जिससे बीजेपी को सीधा फायदा होगा और सपा का नुकसान होना तय माना जा रहा है.

मुन्ना दरोगा के मुताबिक बीएसपी ने एक बार मुस्लिम कैंडिडेट अकबर अली बंसी को यहां से मैदान पर उतारा था. लेकिन अकबर अली बंसी को करारी शिकस्त मिली थी. बीजेपी भी कई अपने अच्छे नेताओं को यहां से चुनाव लड़ा कर उसका नतीजा देख चुकी है. यहां की जनता सिर्फ समाजवादियों को ही पसंद करती है. कन्नौज से मुलायम सिंह, अखिलेश यादव डिम्पल यादव और प्रदीप सिंह जैसे कद्दावर नेता जीत चुके हैं. सन 1984 में कांग्रेस की शीला दीक्षित एक बार चुनाव जीती थी और गृहमंत्री बनी थीं. लेकिन वो भी 1989 का चुनाव कन्नौज से हार गयी थीं.

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक कन्नौज को भूल नहीं पा रहे हैं जबकि वो यहां के इतिहास से भलीभांति परचित हैं. सपा यहां से गठबंधन में चुनाव लड़ेगी तो उसे इसका भी सीधा फायदा पार्टी को होगा. एक-एक कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर पार्टी की जमीन तैयार करने में लगा हुआ है. अखिलेश यादव यहां से बड़े मार्जिन से जीतेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
बिहार विधानसभा से तेजस्वी यादव क्यों गायब? सत्ता पक्ष ने पूछा सवाल, RJD ने दी ये सफाई
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget