एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सत्ता में आए तो व्यापम घोटाले जैसी गड़बड़ियों की जांच के लिए बनाएंगे 'जन आयोग': कमलनाथ

इसके साथ ही कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि व्यापमं की तऱफ से उम्मीदवारों से ली गई फीस वापस लौटाई जाए. उन्होंने कहा, ‘‘व्यापमं द्वारा पिछले 10 साल में 15 लाख परीक्षार्थियों से ली गई फीस वापस लौटाई जानी चाहिए.’’

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो पार्टी बीजेपी के शासन काल में प्रदेश में हुई व्यापमं घोटाले जैसी गड़बड़ियों की जांच के लिए एक गैर राजनीतिक ‘जन आयोग’ का गठन करेगी. व्यापमं घोटाले पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा, ‘‘कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आने के बाद बीजेपी शासनकाल में व्यापमं घोटाले जैसी गड़बड़ियों की जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए एक गैर राजनीतिक, ‘‘जन आयोग’’ का गठन करेगी.’’

इसके साथ ही कमलनाथ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि व्यापमं की तऱफ से उम्मीदवारों से ली गई फीस वापस लौटाई जाए. उन्होंने कहा, ‘‘व्यापमं द्वारा पिछले 10 साल में 15 लाख परीक्षार्थियों से ली गई फीस वापस लौटाई जानी चाहिए.’’ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के लिये केन्द्र सरकार की आलोचना की और प्रदेश सरकार से मांग की कि डीजल और पेट्रोल पर क्रमश: तीन और पांच रुपये वैट कर घटाकर लोगों को राहत दी जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद अभ्यर्थियों को फीस वापस लौटाई जायेगी और डीजल और पेट्रोल पर वैट कर कम किया जायेगा.

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा, ‘‘विधानसभा चुनाव के तीन माह पहले राहत की अनेक घोषणा कर मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं. वह बिना किसी बजट प्रावधान के लोगों को राहत देने का वादा कर रहे हैं.’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री ने पिछले 10 साल में लोगों को बिजली के बिलों में राहत क्यों नहीं दी?’’ इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से प्रदेश में की जा रही ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ को सरकारी खर्च पर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का एक राजनीतिक कार्यक्रम है.

एक सवाल के जवाब में नाथ ने कहा कि राजनीतिक दल आज चुनाव आयोग से मिले और अपनी ओर से अलग-अलग शिकायतें भी कीं, लेकिन हैरानी की बात है कि एक राजनीतिक दल होने के बावजूद बीजेपी को चुनाव प्रक्रिया से कोई शिकायत नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget