एक्सप्लोरर

गोरखपुर: जैश संरक्षक पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देंगे- कलराज मिश्र

पूर्व कैबिनेट मंत्री और देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये जैश नहीं उसके संरक्षक पाकिस्तान का हमला है.

गोरखपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और देवरिया के सांसद कलराज मिश्र ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये जैश नहीं उसके संरक्षक पाकिस्तान का हमला है. हम उसे उसकी भाषा में ही जवाब भी देंगे. उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ है. कलराज मिश्र ने कहा कि फिदायीन हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. पूरे देश को चुनौती देते हुए ललकारने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा,"इसकी घोर निंदा करता हूं. इस आतंकी हमले को लेकर सरकार रणनीति तैयार कर रही है. पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद का संरक्षणदाता है. इसे सीधे तौर पर पाकिस्तानी हमला कहा जाएगा. पाकिस्तान को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी." कुशीनगर: मुस्लिमों ने पुतला फूंक कर पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे  प्रयागराज: शहीद महेश के परिजन बोले- हमले का बदला लिया जाना चाहिए मिश्र ने कहा,"पूरा देश शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है. इस घटना से निश्चित रूप से दुश्मन देश ने देश के मनोबल को घटाने और तोड़ने का काम किया है. लेकिन, उन्हें पता नहीं है कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है. और अगर किसी ने छेड़ा है, तो उसे उसी की भाषा में जवाब भी देंगे." बता दें कि सीआरपीएफ के 78 गाड़ियों के काफिले में जिस बस पर हमला हुआ, उसका नंबर पांचवां था, इस हमले में सीरआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. हमले में इस्तेमाल विस्फोटक के बारे में सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक 80 किलो हाईग्रेड का RDX इस्तेमाल किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget