एक्सप्लोरर

बीजेपी पर भड़के जीतन राम मांझी, कहा- हिंदू भावना भड़काकर 2019 जीतने के फिराक में हैं गिरिराज

गिरिराज सिंह ने राम मंदिर के मसले पर अल्पसंख्यकों को धमकी भरे लहजे में कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं वे समर्थन में आ जाएं वरना 100 करोड़ हिंदू नाराज हो जाएंगे. अगर ये नफरत ज्वाला में बदल गई तो सोचें फिर क्या होगा?

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर सहयोगी दल और विपक्ष दोनों ने निशाना साधा है. इस बीच एनडीए छोड़कर छोड़कर आरजेडी के साथ महागठबंधन में शामिल हुए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है. जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह हिंदू समाज की भावनाएं भड़काकर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने की फिराक में लगे हुए हैं. गिरिराज सिंह का बयान गिरिराज सिंह ने राम मंदिर के मसले पर अल्पसंख्यकों को धमकी भरे लहजे में कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध कर रहे हैं वे समर्थन में आ जाएं वरना 100 करोड़ हिंदू नाराज हो जाएंगे. अगर ये नफरत ज्वाला में बदल गई तो सोचें फिर क्या होगा? इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं सनातन धर्म के लिए बीजेपी, मंत्री पद और सांसद पद छोड़ सकता हूं." इतना ही नहीं गिरिराज सिंह ने अपने एक दूसरे बयान में बिहार के अकबरपुर का नाम बदलने को लेकर कहा, ''खिलजी ने बिहार को लूटा लेकिन भक्तिपुर का नाम उन्हीं के नाम पर रख दिया गया. बिहार के अकबरपुर के साथ-साथ करीब 100 जगहों के नाम बदले गए. सीएम योगी ने अच्छा कदम उठाया है. मैं मांग करूंगा की बिहार के साथ-साथ पूरे देश में मुगल से जुड़े नामों को बदला जाएं.'' उधर जेडीयू ने बीजेपी सांसद को फटकार लगाते हुए कहा कि गिरिराज सिंह को इतिहास पढ़ने की जरूरत है क्योंकि अगर वो इतिहास पढ़ लेते तो बख्तियारपुर का नाम बदलने की बात नहीं करते. सिंह के पास अपना कोई वोट नहीं है.'' वहीं आरजेडी ने कहा कि गिरिराज सिंह अंग्रेजों के दलाल और नाथूराम गोडसे के वंशज हैं. पार्टी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा, ''ये देश सबका है, ये गंगा-जमुनी तहजीब है. चुनाव आने वाले हैं इसलिए ऐसा बयान दिया जा रहा है क्योंकि राम मंदिर तो इनसे बना नहीं, राम मंदिर के लिए कितने लोगों की जान गई, इन लोगों ने साम्प्रदायिक दंगे कराये.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget