एक्सप्लोरर

झांसी: शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए एसएसपी ने की अनोखी पहल, खस्ताहाल पड़े स्कूल में अब चलेंगी ई-क्लासेज

पहले की अपेक्षा ज्यादा संख्या वाले पीएमएस की हर क्लास रूम में एलईडी टीवी लगाई जाएगी. इससे ई-क्लासेस संचालित होंगी.बता दें कि आम आदमी के बच्चों को भी यहां पढ़ने का अवसर मिलेगा.

झांसी: झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पुलिस सुधार के साथ ही शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए बड़ी पहल की है. उन्होंने खस्ताहाल हो चुके पुलिस मार्डन स्कूल को नया रंग रूप देने के निर्देश दिये हैं. पुलिस लाइन कैंपस में बना स्कूल अब प्रदेश भर के लिए मॉडल बनने की राह पर आगे बढ़ चला है.

विनोद कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल की खस्ता हालत को सुधारने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं. स्कूल पुलिस लाइन में एसएसपी ऑफिस के पास ही स्थित है. हैरत की बात ये है कि इसमें पुलिस वालों के ही बच्चे नहीं पढ़ते. शिक्षा की गुणवत्ता बहुत खराब होने की वजह से यहां पर एडमिशन ना के बराबर होता हा. स्कूल में कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है.

झांसी: शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए एसएसपी ने की अनोखी पहल, खस्ताहाल पड़े स्कूल में अब चलेंगी ई-क्लासेज

चलाई जाएंगी ई-क्लासेज

एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने कक्षा आठ तक की क्षमता वाले पीएमएस को कक्षा 5 तक करने के निर्देश दे दिए हैं. अब सीबीएससी द्वारा मान्यता प्राप्त इस स्कूल में कक्षा आठ तक क्लास नहीं लगेंगी. नए लुक में बने इस स्कूल में ई-क्लासेज चलेंगी. इन क्लासेस से बच्चों को एक ओर जहां तकनीक को जानने का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर खस्ताहाल पड़े पुलिस स्कूल को नया जीवन भी मिल जाएगा. बता दें कि स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति अंतिम चरण में है. इसके साथ ही ब्लैक बोर्ड से लेकर इमारत तक का कायाकल्प किया जा चुका है.

झांसी: शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए एसएसपी ने की अनोखी पहल, खस्ताहाल पड़े स्कूल में अब चलेंगी ई-क्लासेज

प्ले सेन्टर से लेकर कक्षा पांच तक की होगी पढ़ाई

एसएसपी के मुताबिक बीते लंबे वक्त से झांसी की पुलिस लाइन के पास संचालित पुलिस मार्डन स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही थी. इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी था. इन सारी बातों के मद्देनजर कप्तान ने शिक्षा की बिगड़ती नब्ज टटोली और प्ले सेन्टर से लेकर कक्षा पांच तक की क्लासों के लिए स्मार्ट क्लास का प्रावधान किया.

पहले की अपेक्षा ज्यादा संख्या वाले पीएमएस की हर क्लास रूम में एलईडी टीवी लगाई जाएगी. इससे ई-क्लासेस संचालित होंगी. बता दें कि आम आदमी के बच्चों को भी यहां पढ़ने का अवसर मिलेगा. इसके लिए पूरा माहौल बनाया जा रहा है. कंप्यूटर के जरिए नन्हें बच्चों उच्चकोटि की शिक्षा दी जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
JPSC: हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक
JPSC: हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार के फैसले पर लगाई रोक
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला
एक्शन में मोड में सोरेन सरकार, लिया एक और बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget