एक्सप्लोरर

झारखंड: जेएमएम का चुनाव चिन्ह जब्त कराने के लिए हाई कोर्ट जाएंगे- जेडीयू

झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि हम जेएमएम के चुनाव चिन्ह तीर-धनुष को भी जब्त किए जाने की मांग करेंगे क्योंकि ये आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ है.

रांची: झारखंड में जेडीयू अपने चुनाव चिन्ह तीर के साथ विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएगी. चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दी है. अब जेडीयू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के तीर-धनुष के चुनाव चिह्न को भी आदिवासी संस्कृति से जुड़े होने की ओर ध्यान दिलाते हुए उसे जब्त कराने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने और हाई कोर्ट के शरण में जाने की बात कही.

झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता और महासचिव श्रवण कुमार ने यहां कहा, ‘‘चुनाव आयोग हमारी पार्टी को राज्य में जो भी चुनाव चिह्न देगा वह हमें स्वीकार्य होगा लेकिन साथ ही राज्य में हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीर-धनुष चुनाव चिह्न को भी जब्त किये जाने की मांग करेंगे क्योंकि यह आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ है.’’ कुमार ने कहा, ‘‘जेडीयू इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाने की योजना बना रहा है जहां वह जेएमएम के चुनाव चिह्न को जब्त किये जाने की मांग करेगा.’’

श्रवण कुमार ने आरोप लगाया कि बिहार में जेएमएम का चुनाव चिह्न जब्त कराये जाने की जेडीयू की कार्रवाई के चलते ही बदला स्वरूप झामुमो ने चुनाव आयोग के माध्यम से जेडीयू के खिलाफ यह कार्रवाई झारखंड में की है. श्रवण कुमार ने कहा कि जेडीयू ने अरुणाचल में चुनाव लड़कर वहां भी आठ सीटें जीतीं और नागालैंड में उसका एक मंत्री है.

यह पूछे जाने पर कि क्या झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी से जेडीयू का कोई गठबंधन होगा, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है क्योंकि उनका बीजेपी से सिर्फ बिहार में गठबंधन है. अन्य राज्यों में वह अलग चुनाव लड़ती है.

चुनाव आयोग ने अपने एक ताजा फैसले में जेडीयू पर महाराष्ट्र और झारखंड में अपना तीर चुनाव चिह्न उपयोग करने पर रोक लगा दी है क्योंकि दोनों राज्यों में उसके चुनाव चिह्न क्रमशः शिवसेना और जेएमएम के चुनाव चिह्नों से मिलते जुलते हैं. पहले चुनाव आयोग ने जेडीयू को इन राज्यों में भी अपना चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget